{"_id":"669d494b6c8df209f70225c3","slug":"maulana-tauqeer-raza-s-security-withdrawn-by-bareilly-police-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मौलाना तौकीर रजा की सुरक्षा हटाई गई, हिंदू युवक-युवतियों का निकाह कराने का किया था एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मौलाना तौकीर रजा की सुरक्षा हटाई गई, हिंदू युवक-युवतियों का निकाह कराने का किया था एलान
Sun, 21 Jul 2024 11:24 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:24 PM IST
सार
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां की सुरक्षा हटा दी गई है। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा दो पुलिसकर्मी कई साल से तैनात थे, लेकिन दो दिन से एक भी सिपाही तैनात नहीं है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की सुरक्षा हटा ली गई है। उनकी सुरक्षा में दो कांस्टेबल हर समय तैनात रहते थे। मौलाना तौकीर ने पिछले दिनों हिंदू युवक-युवतियों का धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कराने का एलान किया था। मौलाना की सुरक्षा हटाए जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
आईएमसी से जुड़े मुनीर इदरीशी ने बताया कि मौलाना की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी कई साल से तैनात थे। पिछले 15 दिन से एक पुलिसकर्मी ही उनको सुरक्षा दे रहा था। दो दिन से वह भी नहीं आया है। सुरक्षा क्यों हटाई गई है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मौलाना की सुरक्षा में वर्ष 1993 से पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जनपदीय सुरक्षा समिति द्वारा कोई गनर नहीं दिया गया है। स्थानीय स्तर पर समय-समय पर शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गश्त पिकेट इत्यादि भेजी जाती है। वर्तमान में त्योहारों और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स की जरूरत है। सभी पुलिसकर्मियों को अन्य सभी प्रकार की ड्यूटियों से हटाकर कानून-व्यवस्था के मद्देनजर तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन