{"_id":"684de91db1adb4012b0b3655","slug":"maulana-tauqeer-raza-is-adamant-on-his-arrest-administration-did-not-give-permission-bareilly-news-c-4-bly1015-662342-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तारी पर अड़े, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तारी पर अड़े, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के तेवरों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने अंदरखाने मोर्चाबंदी कर ली है। दरगाह व मौलाना के आवास के आसपास फोर्स की तैनाती बढ़ाई गई है। किसी तरह के मार्च व धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।
मौलाना तौकीर रजा खां ने अल्पसंख्यकों पर जुल्म का दावा करते हुए रविवार दोपहर दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचने और वहां से कलक्ट्रेट कूच करके गिरफ्तारी देने का एलान किया है। आईएमसी की ओर से इस संबंध में एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को भी दिया गया है। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों के मुताबिक चूंकि शहर में पहले से निषेधाज्ञा लगी है तो कहीं भीड़ जमा होना या धरना प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस-प्रशासन ने अभी तक प्रदर्शन या गिरफ्तारी की अनुमति नहीं दी है।
ऐसे में पुलिस ने अंदरखाने तैयारी कर ली है। एसपी सिटी के दफ्तर से कोतवाली, किला आदि क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई है। शनिवार रात से ही कुछ जगह ड्यूटी प्रभावित हो गई है। रविवार सुबह दरगाह क्षेत्र व आईएमसी प्रमुख के आवास के आसपास पुलिस तैनात करने का आदेश है।
विज्ञापन
संभावना है कि पुलिस आईएमसी के पदाधिकारियों को घर में नजरबंद भी कर सकती है। हालांकि, आईएमसी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कोतवाल व सीओ स्तर पर वार्ता भी चल रही है कि मौलाना गिरफ्तारी टाल दें। ब्यूरो