फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer and his companions under house arrest

Bareilly News: मौलाना तौकीर घर में नजरबंद,दो घंटे हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; गिरफ्तारी देने का किया था एलान

Sun, 15 Jun 2025 02:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Jun 2025 02:58 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा रविवार को अपनी गिरफ्तारी नहीं दे सके। रविवार को सुबह से ही उनके आवास के बाहर पुलिस फोर्स तैनात हो गई। पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सके। यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला....

विज्ञापन
Maulana Tauqeer and his companions under house arrest
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मुस्लिम उत्पीड़न के मुद्दे पर इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का रविवार को प्रस्तावित गिरफ्तारी कार्यक्रम पुलिस-प्रशासन की चौकसी से फुस्स हो गया। पुलिस ने रविवार सुबह ही मौलाना को उनके सौदागरान स्थित घर में ही नजरबंद कर दिया। वह मुश्किल से दहलीज तक आ सके और विरोध जताकर फिर अंदर चले गए। संगठन के 10 पदाधिकारियों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


चार दिन पहले मौलाना तौकीर रजा ने प्रेसवार्ता कर मुस्लिमों के साथ नाइन्साफी का आरोप लगाते हुए रविवार को गिरफ्तारी देने का एलान किया था। दावा किया था कि वह रविवार दोपहर 10 अन्य लोगों के साथ आवास से दामोदर स्वरूप पार्क जाएंगे। वहां लोगों को संबोधित करने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। प्रशासन की ओर से निषेधाज्ञा का हवाला देकर इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। रविवार सुबह ही जिले के कई थानों की पुलिस बिहारीपुर चौकी क्षेत्र में पहुंच गई। मौलाना तौकीर व उनके खास पदाधिकारियों को उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन


सीओ फरीदपुर से हुई तकरार, अब 72 पदाधिकारी देंगे गिरफ्तारी
दोपहर एक बजे आईएमसी प्रमुख ने घर से दामोदर स्वरूप पार्क जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको वहीं रोक लिया। इस पर सीओ फरीदपुर संदीप कुमार सिंह से आईएमसी पदाधिकारियों की काफी नोकझोंक हुई, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि मौलाना को घर से नहीं निकलने दिया जाएगा। दहलीज तक आए मौलाना ने कहा कि मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है। मस्जिदों-मदरसों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। मॉब लिंचिंग और समाज की लड़कियों को परेशान करने जैसी तमाम बातें हैं। कानून के दायरे में रहकर अपनी बात कहने के लिए वह निकल रहे हैं तो उन्हें रोका जा रहा है। हमें अपनी बात कहने का हक भी नहीं है। सोमवार को आईएमसी के 72 पदाधिकारी इसी मुद्दे पर फिर गिरफ्तारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी बोले- मौलाना को हाउस अरेस्ट करना नाइन्साफी
पुलिस की सहमति के बाद आईएमसी के कुछ पदाधिकारियों ने दामोदर स्वरूप पार्क जाकर वहां मौजूद एसडीएम नवाबगंज व सीओ तृतीय को ज्ञापन दिया। आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस खां ने पार्क में बैठकर सांकेतिक धरना देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें उठा दिया। तब नफीस खां ने मौलाना को हाउस अरेस्ट किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि हमारे ऊपर जुल्म हो और हमें अपनी बात भी न कहने दिया जाए, ये ठीक नहीं है। पार्क में पहुंचने वालों में डॉ. जर्रार, डॉ. मोहम्मद रिजवान, मुफ्ती एहसानुल हक, मुनीर इदरीसी आदि शामिल रहे।

आईएमसी का गिरफ्तारी का दावा, पुलिस ने किया इन्कार
आईएमसी पदाधिकारियों ने बताया कि पार्क के बाद पुलिस ने उन्हें बिहारीपुर चौकी बुला लिया। यहीं उन लोगों की सांकेतिक गिरफ्तारी कर तुरंत ही रिहाई दे दी गई। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने गिरफ्तारी की बात से साफ इन्कार किया है।

रात से रहा पहरा, अर्धसैनिक बल भी लगाए
आईएमसी के कार्यक्रम को लेकर रात से ही सभी पदाधिकारियों के घर पुलिस ने पहरा बैठा दिया था। जिलाध्यक्ष शमशाद बाबू, महानगर अध्यक्ष अनीस सकलैनी, साजिद सकलैनी को भी घर पर रोक दिया गया। शहर के सभी थानों की पुलिस के साथ देहात के आधे से ज्यादा थानों के प्रभारी यहां मौजूद रहे। अफसर कोतवाली व बिहारीपुर के बीच चक्कर लगाते रहे। मौलाना से संवाद की जिम्मेदारी सीओ फरीदपुर संदीप सिंह को दी गई। उनके साथ सीओ प्रथम, सीओ आंवला व सीओ एलआईयू रहे।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा को उनके आवास पर ही नजरबंद रखा गया। आईएमसी पदाधिकारियों ने दामोदर स्वरूप पार्क जाकर ज्ञापन देने की इच्छा जताई। शांतिपूर्वक तरीके से केवल आठ-दस लोग पार्क में पहुंचे तो उनसे ज्ञापन ले लिया गया। निषेधाज्ञा में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर गिरफ्तारी की जाती है। जब ऐसा कुछ हुआ ही नहीं तो किसी की गिरफ्तारी का मतलब ही नहीं बनता। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed