Bareilly News: आधी रात बेकरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने चार घंटे में पाया काबू
गर्मी के मौसम में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार रात बिथरी चैनपुर के रजऊ परसपुर गांव स्थित बिस्किट फैक्टरी में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर गांव स्थित बालाजी ट्रेडर्स बेकरी में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। बेकरी में आग रात करीब दो बजे भड़की। घटना से लोगों की नींद उड़ गई। ऊंची-ऊंची लपटें से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। शनिवार सुबह करीब छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
बिथरी थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर में हाल ही में गैस एजेंसी के बाहर खड़े सिलिंडर बरे ट्रक में आग लगने से बड़ा हादसा टला था। शुक्रवार रात फिर आग की घटना हो गई। रात करीब दो बजे श्री बालाजी ट्रेडर्स बेकरी फैक्टरी में आग भड़क गई। रात करीब दो बजे आग लगी, जिस पर सुबह छह बजे काबू पाया जा सका।
आग से दस लाख रुपए की मशीन, बीस लाख रुपये के सांचे और बेकरी के तैयार उत्पादों समेत करीब पचास लाख का सामान जलकर राख हो गया। बरेली, फरीदपुर और परसाखेड़ा अग्निशमन उपकेंद्र से छह गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.