फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   massive fire broke out in a house in Richha due to a short circuit in bareilly

Bareilly News: रिछा में खाद कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Sun, 26 Oct 2025 10:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 10:00 PM IST
सार

बरेली के कस्बा रिछा में रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खाद कारोबारी के मकान में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
massive fire broke out in a house in Richha due to a short circuit in bareilly
मकान में उठता धुआं - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के कस्बा रिछा में रविवार को खाद कारोबारी के मकान में अचानक आग लग गई। मकान से लपटें निकलने के साथ धुएं का गुबार निकलने लगा। आग से घर का सारा समान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। 

विज्ञापन


रिछा के वार्ड छह निवासी हाजी नसीम अहमद किसान इंटर प्राइजेज के नाम से खाद का कारोबार करते हैं। रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब अचानक उनके घर में से आग लग गई, जिस समय आग लगी उस समय हाजी नसीम नमाज पढ़ने गए थे। घर में उनकी पत्नी अफरोज ही थी। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से पाया गया काबू 
आग की लपटें देख उनकी पत्नी घर से बाहर आ गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर से लपटें निकलता देख अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गईं। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो मंजिला मकान के निचले स्तर तक आग पर पहुंच गई थी, जिसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि रिछा-जहानाबाद मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने भी धुआं देखा। सूचना पर डायल 112 और रिछा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र  सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

हाल ही में बना मकान 
हाजी नसीम ने हाल ही में मकान का निर्माण कराया है। घर में करीब तीन करोड़ से ज्यादा लागत लगी है। घर में ज्यादातर न्यू डिजाइन लकड़ी का काम था, जिससे आग ने ज्यादा रूप ले लिया। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed