{"_id":"6ac8935d03539f23dc0914e2","slug":"which-team-won-the-most-ranji-trophy-titles-mumbai-dominates-how-many-times-has-delhi-won-so-far-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किस टीम ने जीते सबसे ज्यादा रणजी खिताब: घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई का है दबदबा, अब तक कितनी बार जीती दिल्ली?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किस टीम ने जीते सबसे ज्यादा रणजी खिताब: घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई का है दबदबा, अब तक कितनी बार जीती दिल्ली?
Sat, 10 Oct 2026 06:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:25 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रणजी ट्रॉफी
- फोटो :
IANS
विस्तार
रणजी ट्रॉफी में अब तक कुल 91 सीजन खेले गए हैं, जिसमें मुंबई के नाम सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। रणजी ट्रॉफी का आगामी सीजन शुरू होने जा रहा है और जम्मू-कश्मीर के पास खिताब बचाने की चुनौती होगी। आइए उन पांच टीमों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है...
मुंबई की टीम
- फोटो :
Twitter
मुंबई: इस टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक 42 बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने 1934-35 और 1935-36 के लगातार दो सीजन अपने नाम किए। इसके बाद मुंबई 1941-42, 1944-45, 1948-49, 1951-52, 1953-54, 1955-56 और 1956-57 में सात बार चैंपियन बनी। इसके बाद टीम ने 1958-59 से लेकर 1972-73 तक लगातार 15 खिताब जीते। अगले सीजन कर्नाटक ने बाजी मारी, लेकिन इसके बाद मुंबई ने फिर से लगातार तीन सीजन (1974-75, 1975-76 और 1976-77) अपने नाम किए। इसके बाद मुंबई ने 1980-81, 1983-84, 1984-85, 1993-94, 1994-95, 1996-97, 1999-2000, 2002-03, 2003-04, 2006-07, 2008-09, 2009-10, 2012-13, 2015-16 और 2023-24 का सीजन अपने नाम किया। मुंबई की टीम छह बार (1947-48, 1979-80, 1982-83, 1990-91, 2016-17 और 2021-22) उपविजेता रही है।
कर्नाटक (पूर्व में मैसूर): इस टीम ने कुल 15 फाइनल खेले, जिसमें 1973-74, 1977-78, 1982-83, 1995-96, 1997-98, 1998-99, 2013-14 और 2014-15 सीजन अपने नाम किया, जबकि छह सीजन (1941-42, 1959-60, 1974-75, 1978-79, 1981-82, 2009-2010 और 2025-26) इस टीम को बतौर उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।
दिल्ली: इस टीम ने सात बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है। दिल्ली ने 1978-79, 1979-80, 1981-82, 1985-86, 1988-89, 1991-92 और 2007-08 का सीजन अपने नाम किया, जबकि 1976-77, 1980-81, 1983-84, 1984-85, 1986-87, 1989-90, 1996-97 और 2017-18 सीजन के फाइनल में पहुंचकर खिताब गंवाना पड़ा।
मध्य प्रदेश (पूर्व में होल्कर): इस टीम ने कुल पांच बार रणजी खिताब अपने नाम किए हैं। होल्कर के नाम से टीम ने लगातार 11 सीजन के दौरान 10 फाइनल में प्रवेश किया। इस बीच 1945-46, 1947-48, 1950-51 और 1952-53 सीजन जीते, जबकि 1944-45, 1946-47, 1949-50, 1951-52, 1953-54 और 1954-55 सीजन में उपविजेता रही। इसके बाद मध्य प्रदेश को 1998-99 के फाइनल में कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने 2021-22 के फाइनल में मुंबई को मात देकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।
बड़ौदा: मध्य प्रदेश के अलावा, बड़ौदा ने भी पांच बार रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किए हैं। इस टीम ने 1942-43, 1946-47, 1949-50, 1957-58 और 2000-01 का खिताब अपने नाम किया, जबकि 1945-46, 1948-49, 2001-02 और 2010-11 के फाइनल में जगह बनाने के बावजूद उपविजेता रहते हुए संतोष किया।