{"_id":"650e0342164671af83032f99","slug":"married-womans-death-in-laws-accused-of-murder-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-330-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Sat, 23 Sep 2023 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। परा मोहल्ले में निकाह के छह साल बाद शुक्रवार को विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर खजुरिया निवासी सज्जाद हुसैन ने अपनी पुत्री अफरोज जहां का निकाह अप्रैल 2017 को नगर के मोहल्ला परा निवासी सैफी से किया था। सज्जाद ने बताया कि निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराली बड़ी कार की मांग करने लगे। मना करने पर उनकी बेटी को आरोपी ससुराल वाले शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन आरोपी फिर भी उसे प्रताड़ित करते रहे। बृहस्पतिवार को अफरोज ने पिता को फोन किया कि ससुराली उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, लेकिन सज्जाद ने शुक्रवार को आने की बात कहकर उसे समझाया। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके दामाद सैफी ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी अफरोज की हालत गंभीर है। सूचना पर मायके वाले नगर पहुंचे। उन्होंने गंभीर हालत में बेटी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी दोपहर 2 बजे मौत हो गई। सज्जाद हुसैन ने पति सैफी, सास शहाना, ससुर हमीदुल्लाह, नंदोई यासीन खां मोहल्ला ऊंचा के खिलाफ दहेज के खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए फरीदपुर थाने में तहरीर दी है।