फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman's dead body found hanging

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 17 Apr 2024 05:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Apr 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
क्योलड़िया। मौजमपुर गांव में मंगलवार को विवाहिता शिवानी (22) का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करके आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को छह लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी है। सूचना पर तहसीलदार ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र भुता के खंटोली गांव के महेश ने बेटी शिवानी की शादी तीन साल पहले मौजमपुर निवासी युवक से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर ससुराल में बेटी को प्रताड़ित किया जाता। भाई संजीव ने बताया कि मंगलवार को उसे सूचना मिली कि शिवानी की मौत हो गई है।
विज्ञापन

बहन के ससुराल जाने पर उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। पूछने पर ससुरालियों ने आत्महत्या करने की बात कही। गले पर निशान भी थे। उन्होंने बताया कि कई बार बहन प्रताड़ना के बारे में बता चुकी है। परिवार टूटने के डर से हर बार वह बहन को चुप करा देते। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने ही बहन की हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

सूचना देकर उन्होंने तहसीलदार रजनीश कुमार और पुलिस को गांव बुला लिया। तहसीलदार ने घटनास्थल पर जांच करने के साथ ही ग्रामीणों के बयान भी लिए।
विवाहिता की मौत की सूचना पर मैं गांव गया था। जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश सक्सेना, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed