{"_id":"6aa9b73ba81a29d3cf0e5b0a","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-death-alleged-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-108015-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
Wed, 16 Sep 2026 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
क्योलड़िया। ज्योति जागीर गांव में विवाहिता प्रियंका (22) की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर आए पिता ने दहेज हत्या के आरोप में छह ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कोकीली निवासी तुलाराम ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी प्रियंका की शादी 27 अप्रैल 2026 को ज्योति जागीर के सोनू कुमार से हुई थी। शादी में 12 लाख रुपये खर्च हुए थे। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। वह पांच दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने प्रियंका को मंगलवार सुबह कमरे में छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे से लटका दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग आए। पुलिस को बुलाने पर आरोपी ससुरालीजन घर से भाग गए। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर सोनू कुमार, गनेश प्रसाद, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार, खुशबू देवी और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।