फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies by burning in suspicious circumstances in bareilly

बरेली: आग से जलकर विवाहिता की मौत, पति पर दहेज की खातिर जिंदा जलाकर मारने का आरोप

Mon, 18 Sep 2023 01:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 01:39 PM IST
सार

महिला का निकाह आठ साल पहले हुआ था। मायके वालों का आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करते थे। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Married woman dies by burning in suspicious circumstances in bareilly
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में गांव सिमरा निवासी महिला की जलकर मौत हो गई। सूचना पर उसके मायके वाले पहुंचे गए। मृतका के भाई ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आते ही ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला रामपुर के थाना कैमारी के गांव मुड़िया किला निवासी रियाज ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में बहन 35 वर्षीय शबनम की शादी थाना बहेड़ी के गांव सिमरा निवासी इकबाल से की थी। शबनम के साथ इकबाल मारपीट करता था। पांच लाख रुपये व कार की मांग करता था। दो दिन पहले इकबाल ने शबनम को जमकर पीटा था। इसकी जानकारी शबनम ने अपने भाई को दी, तब उन्होंने समझाकर मामला शांत कर दिया। 

विज्ञापन

पड़ोसियों ने फोन पर दी सूचना 

रविवार को रियाज को पड़ोसियों ने फोन किया कि इलाज के दौरान अस्पताल में शबनम की मौत हो गई। रियाज का आरोप है कि बहन के ऊपर डीजल डालकर इकबाल ने ही उसे जलाकर मार दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मृतका के पिता इरशाद अहमद ने पति इकबाल समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बहेड़ी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम गुडडू सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed