{"_id":"69cd210ae2d49808da0068ea","slug":"married-woman-dies-after-being-beaten-by-in-laws-in-bareilly-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ससुरालीजनों की पिटाई से विवाहिता की मौत, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ससुरालीजनों की पिटाई से विवाहिता की मौत, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 01 Apr 2026 07:13 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:13 PM IST
सार
बरेली में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। 30 मार्च को विवाहिता की पिटाई की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में ससुरालीजनों की पिटाई से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। बाद में इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
बदायूं के कोतवाली सदर के मोहल्ला बड़ी सराय निवासी साहिद हुसैन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन आफरीन की शादी चार अप्रैल 2023 को बरेली के किला छावनी निवासी शाकिर के साथ की थी। उसकी बहन ने 2025 में एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर आफरीन को प्रताड़ित करने लगे थे। 30 मार्च को भी ससुरालीजनों ने उसकी बहन को पीटा। इसकी जानकारी होने पर वह बरेली आया, तो पता लगा कि उसकी बहन एक निजी अस्पताल में भर्ती है, वह कुछ बोल नहीं पा रही है।
विज्ञापन
आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
तहरीर के आधार पर किला पुलिस ने पति शाकिर, जेठ आशिक, देवर रेहान और ननद आसमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और चोट पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर इलाज के दौरान मंगलवार मध्य रात्रि आफरीन की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मायके वाले ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन