फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman commits suicide by consuming poisonous substance

Bareilly News: विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

Tue, 21 Nov 2023 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by consuming poisonous substance
बहेड़ी। जमीन को लेकर परिवार वालों से विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी ओमवती (38) की शादी भोगपुर गांव के रहने वाले श्यामलाल से की थी। श्यामलाल ने अपने भाइयों के साथ मिलकर कुछ जमीन खरीदी थी। इसको लेकर परिवार में विवाद था। श्यामलाल रविवार की सुबह सात बजे मजदूरी करने चला गया। इसके बाद परिजनों ने बेटी के साथ मारपीट की। पति का कहना है कि आहत होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, मायके पक्ष के लोग जहर देकर हत्या करने की बात भी कह रहे हैं। सोमवार को ओमवती की अस्पताल में मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सोलंकी ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

--------
सट्टे में हार से आहत किशोर ने फांसी लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी

नवाबगंज। गरगय्या गांव में सट्टा में रकम हारने से आहत सचिन (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नवाबगंज के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि रविवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुए वर्ल्डकप फाइनल में ऑनलाइन सट्टा लगाया था। रकम हारने की वजह से वह तनाव में था। रविवार रात 11 बजे कमरे में फंदे से लटककर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसका शव लटका देखा। पुलिस ने को सूचना दिए बिना ही उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed