{"_id":"6a11f5ab0d17278b3706d9c7","slug":"married-man-marries-second-time-by-claiming-to-be-a-bachelor-first-wife-files-complaint-bareilly-news-c-419-1-bd11002-266-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादीशुदा युवक ने कुंवारा बताकर की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादीशुदा युवक ने कुंवारा बताकर की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की शिकायत
Sun, 24 May 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 24 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़। कनकपुरी में पहली पत्नी को अंधेरे में रखकर दूसरी शादी करने के आरोप में महिला ने तहरीर दी है। आरोप है कि गांव के कृष्णपाल ने कुंवारा बताकर एक महिला से शादी कर ली, जबकि वह शादीशुदा था। दूसरी पत्नी घर पहुंची तब उसको जानकारी हुई।
पुलिस के मुताबिक, कृष्णपाल नोएडा में रहकर एक कंपनी में काम करता था। वहां गांव मझोला (पीलीभीत) की तलाकशुदा महिला भी काम करती थी। इस दौरान कृष्णपाल और महिला के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। आरोप है कि युवक ने खुद को कुंवारा बताकर महिला से शादी कर ली। दंपती नोएडा में किराये के मकान में रह रहा था। कृष्णपाल घर लौटे तो महिला भी कनकपुरी पहुंची। इससे घर में हंगामा हुआ। हल्का इंचार्ज अमर सिंह ने पहली पत्नी की शिकायत पर झगड़े की आशंका में कृष्णपाल का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस कृष्णपाल को साथ ले गई तो दूसरी पत्नी थाने से रिहा कराने वहां पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक, कृष्णपाल के परिजनों ने दूसरी पत्नी को परिजनों ने रखने के लिए मना किया था। कृष्णपाल के पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी पत्नी ने युवक को रिहा कराने की गुहार लगाई है। फिलहाल शांतिभंग में चालान किया गया है।