फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   market close for three days

अब तीन दिन बंद रहेगा बाजार

Fri, 30 Apr 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
market close for three days
बरेली। कोरोना की दूसरी लहर का कहर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। अब शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। पहले शनिवार, रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन हो रहा था, जो अब सोमवार को भी लागू होगा। यानी अब शनिवार से सोमवार तक तीन दिन संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इसका सभी लोगों ने तहेदिल से स्वागत किया है। उम्मीद जताई कि इससे कोरोना की चेन टूट जाएगी। ऐसा हुआ तो इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

व्यापारियों से बात
हमने पहले ही इसके लिए पहल की थी, ताकि संक्रमण का चेन टूटे। जब तक सरकार घोषणा नहीं करती है, लोग मानते नहीं है। तीन दिन का लॉकडाउन लगाने से संक्रमण कम होगा। - राजेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष उप्र उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन

तीन दिन के लॉकडाउन से व्यापारियों को नुकसान तो होगा, लेकिन जान है तो जहान है। अब प्रशासन तीन दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर कर सकता है। इन्हीं दिनों में जांच का दायरा भी बढ़ाया जाए तो अच्छा रहेगा। - आशीष अरोड़ा, युवा व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के हम सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। उम्मीद है कि तीन दिन के लॉकडाउन से स्थिति सुधरेगी। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में भी मदद मिलेगी। बशर्ते लोग लॉकडाउन में घर में रहें और संक्रमण खत्म करने में योगदान दें। - दीपक द्विवेदी, महामंत्री, पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल।
यह बहुत जरूरी है। हालात बेकाबू हो चुके हैं। बंदी नहीं करेंगे तो स्थिति और बिगड़ेगी, लेकिन हमें अर्थव्यवस्था और व्यापार दोनों को देखना है। एक तरफ जान का तो दूसरी तरफ व्यापार का घाटा है, लेकिन जान के घाटे की भरपाई नहीं हो सकती। - रामकृष्ण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष, पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल।
वर्तमान में लॉकडाउन की जरूरत है। हालात बहुत बिगड़ रहे हैं। सरकार के जो भी निर्देश होंगे, हम सभी व्यापारी उसमें सहयोग करेंगे। लोगों से अपील है कि अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। - राजेश छाबड़ा, अध्यक्ष, शास्त्री मार्केट एसोसिएशन।

लॉकडाउन समय की मांग है। आवश्यक सेवाओं, कृषि आदि के कार्यों को जारी रखते हुए जीवन भी चले और जीविका भी। सरकार की इस तरह की पहल स्वागत योग्य है। कोरोना का चेन तोड़ना बेहद जरूरी है। - जफर बेग, संरक्षक, बरेली मर्चेंट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed