{"_id":"57c9d8604f1c1bd2352cb96b","slug":"many-went-on-to-say-bowl-sher-ali","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर अली को कटोरा कहने पर कई लोग चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर अली को कटोरा कहने पर कई लोग चले गए
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
सम्ममेलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सपा का टिकट वापस करने वाले शेरअली जाफरी के बारे में पूर्व विधायक इस्लाम साबिर के विवादित बयान से हंगामा मच गया। इस्लाम साबिर ने सपा के महानगर सम्मेलन में कह दिया कि शेर अली जाफरी खाली कटोरा है। उसकी औकात क्या भोजीपुरा से चुनाव लड़ने की। पार्टी ने उसको शहर से टिकट दिया लेकिन उसने टिकट वापस कर दिया। इस्लाम साबिर के बयान से अल्वी समुदाय के लोग उठकर बाहर चले गए।
संजय कम्यूनिटी हाल में शुक्रवार शाम पांच बजे से सपा की कैंट और शहर इकाई का सम्मेलन था। यहां पूर्व विधायक इस्लाम साबिर ने भोजीपुरा से चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे शेरअली जाफरी को खाली कटोरा कहा। इससे मुसलमानों में अल्वी समुदाय के लोग हाल से उठकर बाहर चले गए। हाल के अंदर हंगामा हो गया। मंच पर मौजूद बाकी सपा नेताओं ने भी मामला संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक कुर्सियां खाली हो गईं। हालांकि सम्मेलन बाद में भी चलता रहा। मुख्य अतिथि उमाशंकर चौधरी ने कहा कि सपा सरकार गरीब, मजलूमों, अल्पसंख्यक और किसानों की समस्याओं को हल करके प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा रही है। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने सम्मेलन में आई भीड़ देखकर कहा कि इस बार पार्टी का शहर और कैंट दोनों सीटों पर कब्जा होगा। महानगर अध्यक्ष और शहर सीट के दावेदार जफरबेग ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। कार्यक्रम में डा. अनिल शर्मा, प्रमोद विष्ट, संजीव यादव, हरिशंकर यादव, ब्लाक प्रमुख आदेश यादव, पार्षद राजेश अग्रवाल, आरिफ कुरैशी, गौरव सक्सेना, अब्दुल कयूम मुन्ना, जमुना प्रसाद मौर्य, डा. रवींद्र यादव, भारती चौहान, महलका कुरैशी आदि शामिल थे। संचालन डीसीबी चेयरमैन मलखान सिंह यादव ने किया।
अल्वी समाज चुनाव में देगा जवाब
अल्वी वेलफेयर सोसायटी मोहम्मद नईम शाह अल्वी ने पूर्व विधायक इस्लाम साबिर के बयान का विरोध करते हुए कहा कि अल्वी समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। विरोध करने वालों में हाजी कमरुद्दीन, असलम अल्वी, रफीक अल्वी, शराफत मेंबर, उस्मान मेंबर, याकूब अली, शराफत अल्वी, शाह अल्वी आदि शामिल थे। उधर शेरअली जाफरी का कहना है कि इस्लाम साबिर की सोच खराब है। उनका बयान पूरे अल्वी समाज का अपमान है। समाज उनको इसका जवाब चुनाव में देगा।