फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many smugglers of Uttarakhand are not appearing in court, will be arrested

Bareilly News: कोर्ट में पेश नहीं हो रहे उत्तराखंड के कई तस्कर, होगी गिरफ्तारी

Thu, 13 Mar 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Many smugglers of Uttarakhand are not appearing in court, will be arrested
बरेली। उत्तराखंड के कई तस्कर बरेली पुलिस और कोर्ट के रिकॉर्ड में फरार चल रहे हैं। मादक पदार्थ तस्करी में पकड़े गए ये आरोपी जमानत पर छूटे तो ट्रायल में पेश ही नहीं हुए। बरेली पुलिस उत्तराखंड पुलिस की मदद से इन्हें गिरफ्तार करेगी, इसके लिए उत्तराखंड तक दबिश दी जा सकती है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के कप्तान की फिल्मी स्टाइल में फतेहगंज पश्चिमी में दबिश के बाद स्मैक तस्करों पर बरेली पुलिस की नजर भी टेड़ी हो गई है। स्मैक तस्करी से संबंधित सभी नए व पुराने मामलों में एसएसपी ने समीक्षा व सत्यापन का निर्देश दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्ष 2020 से 2024 तक बरेली पुलिस ने उत्तराखंड के 64 स्मैक तस्कर गिरफ्तार किए थे। जमानत के बाद इन सभी मामलों में कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ तो पता लगा कि करीब 12 आरोपी कभी कोर्ट में पेशी पर आए ही नहीं। ऐसे मामलों में कोर्ट की ओर से समय समय पर वारंट जारी कर पुलिस को सूचना दी गई। अब पुलिस इन सभी तस्करों की सूची तैयार कर रही है।
विज्ञापन

घोषित होगा इनाम

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फरार तस्करों की पुलिस गिरफ्तारी करेगी। वह नहीं मिले तो उनके वारंट जारी कराए जाएंगे। उन पर इनाम भी घोषित किया जाएगा। फिर भी नहीं मिलने पर उनकी तलाश में दूसरे प्रांतों तक टीम भेजी जाएगी। हालांकि बरेली पुलिस सभी नियम कायदों का पालन कर संबंधित राज्य व शहर की पुलिस को सूचना जरूर देगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ हाईवे ने शुरू की जांच
उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ आठ तहरीर देकर फतेहगंज पश्चिमी के लोगों ने घरों में तोड़फोड़, मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी मामलों में सीओ हाइवे नीलेश मिश्रा जांच सौंप दी है। सीओ इन सभी शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करेंगे। लोगों ने जो वीडियो व फोटो उपलब्ध कराए हैं, उनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed