फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many promising students of Bareilly shine in NEET

नीट में चमके बरेली के कई होनहार

Tue, 02 Nov 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Many promising students of Bareilly shine in NEET
NEET Result 2021 - फोटो : Social media
सर्वर की सुस्त रफ्तार के चलते परिणाम देखने में घंटों उलझे रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

बरेली की डेला छाबड़िया ने 656, दृष्टि भाष्कर ने हासिल किए 655 अंक
बरेली। नीट-2021 के परिणाम का इंतजार सोमवार शाम खत्म हो गया, लेकिन सर्वर की सुस्त रफ्तार से वेबसाइट के बार-बार हैंग होने से विद्यार्थी देर रात तक उलझे रहे। कई विद्यार्थी परिणाम देखने में सफल भी रहे। जिन होनहारों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं, उनके घरों में दिवाली की खुशी दोगुनी हो गई।
नीट में बरेली के कई होनहारों ने बेहतर अंक हासिल किए हैं। स्टेडियम रोड स्थित कोचिंग के संचालक विशाल ने बताया कि इस बार बरेली का परिणाम बेहतर रहा है। देर रात तक प्राप्त परिणाम में ज्यादातर विद्यार्थियों ने छह सौ से अधिक अंक हासिल किए हैं। लिहाजा, सभी की आल इंडिया रैंक 10 हजार के भीतर ही है। उन्हें प्रवेश के लिए बेहतर मेडिकल कॉलेज का विकल्प मिलने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक कलीमुद्दीन का कहना है कि शाम को एनटीए की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की सूचना मिलने के बाद ही विद्यार्थी ऑनलाइन परिणाम खोजने में जुट गए थे। हालांकि, सर्वर की सुस्त रफ्तार की वजह से कुछ ही विद्यार्थियों को परिणाम देखने में सफलता मिल सकी। उन्होंने बरेली के टॉपर की स्थिति मंगलवार तक साफ होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम देखकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
ऑनलाइन काफी देर तक उलझने के बाद अच्छे अंक मिलने का रिपोर्ट कार्ड देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थी साहिल वार्ष्णेय को 696, डेला छाबड़िया को 656, दृष्टि भाष्कर को 656, मेघ सिंह आकाश को 648, हिमांशु राठौर को 641, शाकिब इकबाल को 640, नैनिका शर्मा को 632, सूफियान को 631, नोमन अख्तर को 629, शगुन को 625, तौफीक मलिक को 614, अनस खान को 616, रेहान अंसारी को 614, प्रवेश कुमार को 615, फैजुल उर रहमान को 610, स्मिता गौतम को 632, शहजिल को 605, सौरभ कुमार को 612, तनु को 513 अंक मिले हैं।
क्लास में नोट्स बनाएं और सेल्फ स्टडी पर ध्यान दें
बरेली के मिनी बाईपास की रहने वाली दृष्टि भाष्कर नीट की परीक्षा में 655 अंक और रैंक 3378 हासिल करने में सफल रहीं। दृष्टि ने बताया कि क्लास में पढ़ाए जा रहे नोट्स को अच्छे से तैयार किया और स्टेडियम रोड स्थित एक कोचिंग से ऑनलाइन पढ़ाई की। ताकि नीट क्लियर करने के लिए मार्गदर्शन मिल सके। कहा, चिकित्सक परिवार से होने का भी फायदा मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता डॉ. ओपी भाष्कर और मां डॉ. कंचन भाष्कर को दिया।
बरेली में तैयारी कर साहिल बने टॉपर, 219वीं रैंक
मुरादाबाद के रहने वाले डॉ. अनुराग वार्ष्णेय के बेटे साहिल वार्ष्णेय ने आल इंडिया 219 रैंक हासिल करने में सफल रहे हैं। उनके पिता ने बताया कि अनुराग को डॉक्टर बनना था। इसके लिए उन्होंने पिछले साल दिल्ली पढ़ने भेजा था पर लॉकडाउन होने से तैयारी नहीं हो सकी और वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बरेली के पुष्कर एन्क्लेव स्थित कोचिंग सेंटर से संपर्क किया। बेटे को बरेली भेजा और पढ़ाई कराई। पहले ही प्रयास में आल इंडिया 219 रैंक हासिल करने से साहिल के परिवार में खुशी का माहौल है।

लॉकडाउन से दिल्ली में नहीं हो सकी थी तैयारी
बरेली के एकतानगर की रहने वाली डेला छाबडिया ने नीट में 656 अंक और 3132 रैंक हासिल की है। पिता डॉ. एमडी छाबडिया के मुताबिक बेटी को दिल्ली पढ़ने भेजा था पर वहां लॉकडाउन के चलते पढ़ाई नहीं हो सकी। इसके बाद मां डॉ. अनीता छाबडिया के निर्देशन में बेटी ने तैयारी शुरू की। मगर चिकित्सक होने की वजह से वह ज्यादा समय बेटी को नहीं दे पा रही थीं। इसलिए पुष्कर एन्क्लेव स्थित कोचिंग से पढ़ाई की। गुरु और मां के मार्गदर्शन में हुई तैयारी से अच्छे अंक हासिल करने मेें सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed