Bareilly News: ठंड से बचाव के लिए कमरे में जलाया अलाव, बिस्तर में आग लगने से झुलसा युवक, हालत गंभीर
बरेली के आंवला में मंगलवार रात सर्दी से बचाव के लिए युवक ने कमरे में आग जलाई और सो गया। किसी तरह उसके बिस्तर में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसी की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला में ठंड से निजात पाने के लिए युवक कमरे में अलाव जलाकर सो गया। इससे बिस्तर में आग लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। पड़ोसी की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल के बर्न वार्ड रेफर कर दिया।
आंवला के फूटा दरवाजा निवासी हरद्वारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी 35 वर्षीय राजेश प्रजापति के कमरे से धुआं निकलता देखा। उसे आवाज दी पर कोई हलचल न होने पर मौके पर पहुंचा तो वह बेसुध था। तुरंत आग बुझाई और इलाज के लिए 108 एंबुलेंस पर कॉल की। झुलसे राजेश को प्राथमिक उपचार देकर सीएचसी आंवला ले गए। 80 फीसदी झुलसने की वजह से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड पहुंचा और भर्ती कर इलाज शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें- School Closed: कोहरे और सर्दी के कारण आठवीं तक के स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, इस जिले में आदेश जारी
जलन बढ़ने से युवक चीखने लगा। तब एंबुलेंस स्टाफ ने आईवी फ्लूड दिया ताकि राहत मिल सके। हालत गंभीर होने की वजह से रास्ते में मरीज की जरूरी जांच करते रहे ताकि अस्पताल पहुंच सके। युवक के मुताबिक रात में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर सोया था। कपड़े में कब आग लगी पता नहीं चला।
ऑक्सीजन की कमी, सांस में भरी कार्बन मोनो ऑक्साइड
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विनोद के मुताबिक अलाव जलाकर सोने से कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। सांसों में कार्बन मोनो ऑक्साइड भरने से युवक बेसुध हो गया था। हालांकि, कमरे से बाहर निकलने के बाद और इलाज से कुछ सुधार होने पर युवक के शरीर में हलचल शुरू हुई। ईएमओ डॉ. वैभव शुक्ला के मुताबिक युवक की हालत गंभीर थी। तत्काल इलाज न मिलता तो जान का खतरा था। कहा कि अगर अलाव जलाएं हैं तो सोने से पहले उसे बुझा दें। बच्चों को अलाव से दूर रखें। खिड़की खुली रखें ताकि धुआं न भरे।