फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man took the girl to the hotel after trapping her in love trap in Bareilly

Bareilly: प्रेमजाल में फंसाकर युवती को होटल में ले गया युवक, अश्लील वीडियो बनाया, अब कर रहा ब्लैकमेल

Fri, 20 Sep 2024 02:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

बरेली में युवक ने युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसे शहर के होटल में ले गया। युवती का आरोप है कि युवक ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। 

विज्ञापन
man took the girl to the hotel after trapping her in love trap in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली में एक युवक ने ई-रिक्शा एजेंसी पर काम करने वाली युवती को होटल में ले जाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद युवक ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती शहर में एक ई-रिक्शा एजेंसी पर काम करती है। उसका कहना है कि बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला संजय नगर निवासी अनिकेत भी उसी एजेंसी पर फाइनेंस करने का काम करता है। इससे उसकी रोजाना मुलाकात होती थी। 

विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाया, फिर दिया धोखा 
आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उससे दोस्ती की, फिर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। वह उसे शहर के एक होटल में ले गया और वहां उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

अब वह उसे धमकी दे रहा है कि अगर उसने जैसा कहा वैसा नहीं किया तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। इससे युवती और उसकी मां बेहद परेशान हैं। पुलिस ने पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed