{"_id":"67792a7ae3c7400f9305a018","slug":"man-sexually-abused-the-girl-by-changing-his-name-in-pilibhit-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विशाल नाम बताकर नजम ने दिया शादी का झांसा, दो साल तक लूटी आबरू, भेद खुला तो बोला- धर्मांतरण करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विशाल नाम बताकर नजम ने दिया शादी का झांसा, दो साल तक लूटी आबरू, भेद खुला तो बोला- धर्मांतरण करो
Sat, 04 Jan 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Jan 2025 06:03 PM IST
सार
पीलीभीत में नाम बदलकर युवती से नजदीकी बढ़ाने के बाद आरोपी नजम ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। भेद खुला तो धर्मांतरण कराने के बाद निकाह करने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में युवक ने नाम बदलकर युवती से नजदीकी बढ़ाई। फिर उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। युवती से शारीरिक संबंध बनाए। भेद खुला तो आरोपी युवक धर्मांतरण कराने के बाद निकाह करने की बात कहने लगा। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री का जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कच्ची हवेली निवासी नजम से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपना नाम विशाल बताया और उससे दोस्ती कर ली। पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा दिया। आरोपी नजम करीब दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ समय उसकी सच्चाई पता चली तो युवती दंग रह गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Pilibhit Encounter: यहां मिला सनी का मोबाइल, आतंकियों के संबंधों का होगा खुलासा; सिद्धू को लेकर मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
युवती ने आरोपी युवक के परिजनों से बात की। युवक के परिजनों ने धर्मांतरण कराने के बाद निकाह का आश्वासन दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विवेचना की जा रही है।