{"_id":"6778b98c0ec625ec420eb982","slug":"pilibhit-encounter-sunny-mobile-phone-recovered-after-he-helped-in-identification-many-secrets-will-be-reveale-2025-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pilibhit Encounter: यहां मिला सनी का मोबाइल, आतंकियों के संबंधों का होगा खुलासा; सिद्धू को लेकर मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit Encounter: यहां मिला सनी का मोबाइल, आतंकियों के संबंधों का होगा खुलासा; सिद्धू को लेकर मिलेगी जानकारी
Sat, 04 Jan 2025 12:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:55 PM IST
सार
मददगार सनी का मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है। मोबाइल की जांच में कई राज खुलेंगे। फोन की बरामदगी को भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
पीलीभीत एनकाउंटर केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के पूरनपुर में हुई मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तानी आतंकियों के मददगार गजरौला जप्ती निवासी जसपाल उर्फ सनी की निशानदेही पर पुलिस ने उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। उसने अपना फोन गांव के समीप तिराहे पर जमीन में दबाया था। रिमांड के दूसरे दिन पूछताछ में उसने इसकी जानकारी दी। पुलिस अब मोबाइल फोन की जांच कर आतंकियों के राज खोलेगी। बताया जा रहा है कि फोन के अलावा अब तक सनी ने पूछताछ में और कोई खास जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और जसन प्रीत सिंह के फाइल फोटो
- फोटो : यूपी पुलिस
पंजाब में पुलिस चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंकने वाले खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकियों को 23 दिसंबर की सुबह पूरनपुर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इन आतंकियों को सनी ने ही पूरनपुर के होटल हरजी में 20 दिसंबर की शाम ठहराया था। आतंकियों की मदद के लिए सनी को इंग्लैंड से बब्बर खालसा के आतंकवादी कुलबीर सिंह सिद्धू ने फोन किया था।
Pilibhit Encounter Case
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों के बलिया के पते पर बने फर्जी आधार कार्ड भी फोन पर भेजे थे। इसीलिए फोन की बरामदगी को भी अहम माना जा रहा है। इससे सनी के आतंकियों से संबंधों का खुलासा हो सकेगा। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आतंकवादियों के पूरनपुर आने पर सिद्धू की सनी से कई बार बात हुई थी। इसीलिए बृहस्पतिवार को रिमांड पर लेने के बाद उसके मोबाइल फोन की जानकारी की गई। सनी से एनआईए और पंजाब पुलिस ने भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Encounter Case
- फोटो : वीडियो ग्रैब
ई-वीजा पर सिद्धू ने कई को भेजा था विदेश
इंस्पेक्टर क्राइम के अनुसार आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू कोरोना काल में गांव गजरौला जप्ती के अलावा सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव कजरी निरंजनपुर और नगर से सटी नरायनपुर कॉलोनी में भी रहा था। इस दौरान उसने ई-वीजा पर कई युवकों को विदेश भिजवाया था। कई वीजा में अनियमितता को लेकर विदेश नहीं जा पाए। ई-वीजा पर युवकों को विदेश भेजने में एक युवक के माध्यम से रुपयों का लेनदेन हुआ था। विदेश न पहुंचने वाले युवकों को रुपये वापस करने पड़े। सिद्धू के बारे में ऐसी कई जानकारियों उसके स्थानीय मददगारों से जुटाई जा रही हैं।

आतंकियों से बरामद हुईं थी एके-47
- फोटो : यूपी पुलिस
बरामद हथियार और मोबाइल फोन जांच के लिए भेजेगी पुलिस
कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों से बरामद हथियारों को जांच के लिए अलग-अलग प्रयोगशाला भेजा जाएगा, ताकि हथियारों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। साथ ही फोन की भी जांच कराई जाएगी। उनके अनुसार सनी से अभी पूछताछ की जा रही है। शनिवार को रिमांड समाप्त होने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।