बरेली: सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान
बरेली में सांप के डसने पर युवक ने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। डिब्बे में सांप देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। युवक ने बताया कि इसी सांप ने उसे डस लिया है। इस पर युवक का उसका तुरंत उपचार शुरू किया गया।
विस्तार
बरेली में त्योहार की तैयारियों के बीच घर में सफाई कर रहे युवक को सांप ने डस लिया। सीबीगंज के खड़ौआ गांव निवासी 26 वर्षीय पवन को सांप ने डंसा तो उन्होंने सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्होंने डॉक्टरों को सांप दिखाकर उसकी पहचान जानने की कोशिश की। चिकित्सकों की देखरेख में पवन का उपचार चल रहा है।
पवन पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि घर में त्योहार के चलते साफ-सफाई के साथ टाइल-पत्थर लगाने का काम भी चल रहा है। इस वजह से घर में कूड़ा जमा था। पवन कूड़ा उठाने के लिए हाथ बढ़ा रहे थे, तभी सांप ने उसके दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया। दर्द महसूस होने उन्होंने ध्यान से देखा तो सांप पर नजर पड़ा। सांप देख उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आए।
डॉक्टरों से पूछा, जहरीला है या नहीं
सांप के डसने के बाद पवन ने उसे प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया था। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने डॉक्टरों को सांप दिखाया और कहा कि इसी सांप ने उन्हें डसा है। उसके जहरीला होने के बारे में जानकारी मांगी। चिकित्सकों ने पवन का उपचार शुरू किया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.