{"_id":"5d4fc74f8ebc3e6cb20d142f","slug":"man-murdered-during-sleeping-in-badaun-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: घर में सो रहे अधेड़ व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: घर में सो रहे अधेड़ व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव
Sun, 11 Aug 2019 01:14 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी बनवारी (55) पुत्र रामफल शनिवार रात अकेले अपने घर में सो रहे थे। उनका इकलौता बेटा अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल चंदौसी गया था। रात के वक्त अज्ञात हत्यारों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह मोहल्ले में बनवारी घर से नहीं निकले तो कुछ लोग बनवारी के घर पहुंचे। जहां घर उसका रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा देखा गया। इस पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अधेड़ के बेटे को सूचना दे दी है। पुलिस उसके लौटने का इंतजार कर रही है। फिलहाल हत्यारों और हत्या की वजह अभी पता नहीं चली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन