फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered by goons in bareilly

Bareilly: जमानत पर छूटे बीसी सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या, भतीजे के सामने हमलावरों ने मारी गोली

Thu, 28 Nov 2024 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 10:17 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर गांव में बुधवार शाम युवक की हत्या कर दी गई। वह दुकान बंद करने के बाद भतीजे के साथ घर जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। भतीजे ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
man murdered by goons in bareilly
नन्हे बाबू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर गांव में नन्हे बाबू (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानलेवा हमले का आरोपी नन्हे बाबू कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। बुधवार शाम उसकी हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


मृतक के भाई श्याम बाबू ने पुलिस को बताया कि उनका भाई नन्हे बाबू रजऊ चौराहे पर टिन के खोखे में बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी सेंटर चलाता था। बुधवार शाम साढ़े सात बजे सेंटर बंदकर वह भतीजे महावीर के साथ घर लौट रहा था। रास्ते के एक प्लॉट में छिपकर बैठे भूरे यादव और उसके साथियों ने भाई को लक्ष्य बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली नन्हे के सिर में लगी। इससे वह चिल्लाकर गिर पड़े। जबकि, भतीजे महावीर ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


मां की शर्मनाक करतूत का खुलासा: पड़ोसी बच्चे ने खोला राज...CCTV से सामने आया सच; हादसा बन रह जाती मासूम की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान समेत चार पर रिपोर्ट 
महावीर की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। वह नन्हे बाबू को निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। नन्हे की पत्नी अंकिता ने रजऊ के पूर्व प्रधान चंचल यादव, भूरे, राजवीर व पुत्तू सिंह को नामजद कराया है। अंकिता ने बताया कि घटना को उनके जेठ व जेठ के बेटे ने देखा है।

सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में भूखंड और रास्ते का विवाद है। इसे लेकर पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

दो साल से चल रही थी रंजिश
एक प्लॉट की बिक्री और रास्ते को लेकर दोनों परिवारों में दो साल से रंजिश का मामला सामने आया है। जुलाई में हुए हमले में नामजद नन्हे बाबू जेल से छूटा तो दुश्मनों ने मौका देखकर हिसाब बराबर कर लिया।

पुल हादसा: गूगल मैप पर अब नहीं दिखेगा 'मौत का रास्ता', बदायूं की डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

ग्रामीणों के मुताबिक झम्मनलाल राजपूत ने कुछ साल पहले अपने एक प्लॉट की बाउंड्री कराई तो पड़ोसी नन्हे बाबू के घर का रास्ता तंग हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चलती रही। मामला एसडीएम कोर्ट में पहुंचा तो झम्मनलाल ने प्लॉट केसरपुर गांव निवासी पुत्तू यादव को बेच दिया। सौदे में नन्हे बाबू का पड़ोसी भूरे यादव बिचौलिया बना। यहीं से नन्हे बाबू व भूरे के बीच रंजिश की नींव पड़ील।

दो साल पहले भी इसको लेकर मारपीट हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दोनों ओर से कराई गई थी। बताते हैं कि इस साल जुलाई में भूरे यादव व उसके भाई बाबू पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया। इसमें नन्हे बाबू को भी जेल भेजा गया। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर आया था। तब से दोनों पक्ष मौके का इंतजार कर रहे थे। इस बीच यादव पक्ष ने नन्हे बाबू की जान ले ली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed