फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History-Sheeter Pappu Girdhari Named in Bareilly Firing and Gang War

यूपी: बरेली गोलीकांड में उछला था पप्पू गिरधारी का नाम, भतीजों ने फैलाई दहशत; चर्चा में रहता है हिस्ट्रीशीटर

Sat, 17 Oct 2026 12:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 17 Oct 2026 12:14 PM IST
सार

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर 210 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप लगाने वाले पति का नाम गोलीकांड में उछला था। हिस्ट्रीशीटर भतीजे भी उसी के दम पर दहशत फैलाते हैं। हिस्ट्रीशीटर गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ बरेली के अलग-अलग थानों में 39 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
History-Sheeter Pappu Girdhari Named in Bareilly Firing and Gang War
पप्पू गिरधारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा चावल मंडी में महिला वकील के घर फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला हो या फिर पीलीभीत बाइपास गोलीकांड, गुंडों को संरक्षण देने वालों की फेहरिस्त में भाजपा से जुड़े हिस्ट्रीशीटर पप्पू गिरधारी का नाम आता रहा है। उसके हिस्ट्रीशीटर भतीजे भी उसी के दम पर फूलते रहते हैं। हालांकि, पप्पू ने अपनी गर्दन फंसने पर खुद का इनसे वास्ता नहीं होने का दावा किया था।
विज्ञापन


पीलीभीत बाइपास पर एक बेशकीमती भूखंड को लेकर दो पक्षों में दिनदहाड़े गैंगवार हुई थी। इसमें एक ओर से भाजपा के एक नेता का नाम लेकर मीडिया और पुलिस को बयान दिया गया था। इसके पलटवार में दूसरे पक्ष से पप्पू गिरधारी का नाम लिया गया। बताया गया कि गिरधारी की शह पर ही आरोपियों के हौसले बुलंद रहते हैं। हालांकि, पप्पू गिरधारी ने उस वक्त इन आरोपों से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन


संबंधित खबर- यूपी: 'सड़क से उठाकर नेता बनाया, 17 साल...', उत्तराखंड की मंत्री पर पति के 210 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

जोगी नवादा की चावल मंडी में वकील रीना सिंह के परिवार पर टिंकू राठौर व सौरभ राठौर आदि ने जानलेवा हमला किया था। फायरिंग व लाठी-डंडों से किए हमले में कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में टिंकू आदि के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। लंबे समय तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो संरक्षणदाता के तौर पर पप्पू गिरधारी का नाम उछला। हालांकि, बाद में नाटकीय ढंग से उनकी गिरफ्तारी हुई।

पहले मंत्री ने कल्पना पर कराई रिपोर्ट, अब हुई जमानत
दस सितंबर 2024 को भी मंत्री रेखा आर्या के भेजे ईमेल पर आगरा के कैलाश मोड़ महादेव नगर सिकंदरा निवासी कल्पना चतुर्वेदी और उसके मौसा डॉ. आरसी पांडेय के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखी गई थी। आरोप था कि रेखा का कुछ सामान इन लोगों ने चोरी कर लिया है। 

कल्पना को अपने पति पप्पू गिरधारी की फर्म में मैनेजर बताकर आरोप लगाया कि ये लोग अपनी कार पर उत्तराखंड सरकार की लाल बत्ती व हूटर आदि लगाकर चलते हैं। उस वक्त कल्पना को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तब पप्पू ने ही मदद कर उसकी जमानत करवा ली थी।

अब पप्पू गिरधारी की जो कॉल रिकार्डिंग वायरल हो रही है, वह कल्पना से बातचीत की बताई जा रही है। कल्पना अभी तक जिला जेल में थी। शुक्रवार को ही उसकी जमानत होने की चर्चा है। हालांकि, कल्पना के नंबर बंद हैं।
 

हिस्ट्रीशीटर पप्पू गिरधारी पर 39 मुकदमे
हिस्ट्रीशीटर गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ बरेली के अलग-अलग थानों में 39 मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर में वह दोषमुक्त हो चुका है। बरेली पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, जोगी नवादा निवासी 65 साल का पप्पू गिरधारी बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 

 

उसके खिलाफ दर्ज 39 मुकदमों में से 33 उसके निवास क्षेत्र के थाना बारादरी में दर्ज हैं। प्रेमनगर व कोतवाली में दो-दो, इज्जतनगर और बहेड़ी में एक-एक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ मारपीट, हमले के आरोप में पहली रिपोर्ट बारादरी थाने में 18 जून 1981 को दर्ज हुई थी, जिसमें वह कुछ समय बाद ही दोषमुक्त हो गया। 

 

उसके खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज होते रहे और वह दोषमुक्त होता रहा। कुछ ही मामले ऐसे हैं, जिनमें उसकी चालानी रिपोर्ट भेजी गई और पुलिस ने चार्जशीट लगाई। इस दौरान उसके खिलाफ गुंडा एक्ट, हिस्ट्रीशीट खोलने जैसी कार्रवाई भी हुई।

गिरधारी लाल साहू के बारे में उत्तराखंड पुलिस ने फिलहाल कोई जानकारी या मदद नहीं मांगी है। अगर ऐसा होगा तो जरूरी विधिक मदद की जाएगी। स्थानीय स्तर पर उसके खिलाफ पुराने मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट भी कई साल पहले खुली है। - चिराग जैन, एसपी सिटी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed