फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered before his sister wedding in Bareilly

बहन की शादी से पहले भाई की हत्या: सड़क पर खून से लथपथ मिला शव, चीत्कार में बदले मंगलगीत, हर कोई स्तब्ध

Thu, 25 Apr 2024 12:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 12:48 PM IST
सार

बरेली के अलीगंज क्षेत्र में बुधवार रात गांव जोगीठेरा निवासी युवक की हत्या कर दी गई। युवक की बहन की बृहस्पतिवार को बरात आनी है। भाई की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  

विज्ञापन
man murdered before his sister wedding in Bareilly
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव जोगीठेरा में अशोक यादव (30) की हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात उनका लहूलुहान शव गांव में एक दुकान के पास पड़ा मिला। बृहस्पतिवार को अशोक की बहन की बरात आनी थी, जिसकी विदाई गमगीन माहौल में हुई। 

विज्ञापन


गांव में बुधवार को एक युवती की बरात आई थी। अशोक भी बरात देखने के लिए गए थे। रात एक बजे गांव के कुछ लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे तो उन्होंने पटपरागंज से गांव के लिए आने वाली सड़क पर अशोक को अचेत पड़ा देखा। नजदीक जाकर देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर वहां भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही परिवार से भी पूछताछ की। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया। 
परिजनों के मुताबिक, अशोक पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह बदायूं के वजीरगंज में एक गैस एजेंसी पर नौकरी करते थे। इसी सप्ताह वह गेहूं की कटाई में परिवार की मदद करने के लिए गांव आए थे।

Trending Videos

शरीर पर घसीटने के निशान 
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं मगर, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह निशान किसी वाहन की टक्कर से आए हैं या फिर किसी ने धारदार हथियार से हमला किया है। पोस्टमार्टम में भी सिर पर पीछे लगी चोट से मौत की बात पुष्ट हुई है। शरीर पर घसीटने के भी निशान मिले हैं। 

रात में ही हुआ अंतिम संस्कार, फिर हुई विदाई
अशोक की बहन कविता की शादी की वजह से घर में खुशियों का माहौल था। इस घटना के बाद चीखपुकार मच गई। कविता के ससुरालवालों को घटना की जानकारी हुई तो वह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। दोनों परिवारों ने आपस में बात की। शाम को दूल्हे के साथ गिनती के लोग पहुंचे। इधर, अशोक के शव का अंतिम संस्कार कर दसवां आदि संस्कार भी निपटा दिए गए। इसके बाद उनकी बहन की विदाई कर दी गई। 

एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि सिर पर चोट की वजह से अशोक की मौत होने की पुष्टि हुई है। मामला हत्या या हादसा कुछ भी हो सकता है। परिजन जो तहरीर देंगे, उसके मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उन्होंने किसी से रंजिश भी नहीं बताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed