फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man molested the woman when her daughter refused to be friends in bareilly

Bareilly: छात्रा ने दोस्ती करने से मना किया तो मां से की छेड़खानी; पुलिस से बोला शोहदा- सपने में आती है वो

Tue, 19 Dec 2023 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 04:55 PM IST
सार

नवाबगंज क्षेत्र में शोहदे की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। घर से निकलना तक बंद कर दिया, फिर भी वह बाज नहीं आया। हद तो तब हो गई, जब उसने छात्रा की मां से छेड़खानी कर दी। 

विज्ञापन
man molested the woman when her daughter refused to be friends in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में छात्रा के दोस्ती ने किया तो शोहदे ने उसकी मां को रास्ते में रोककर छेड़खानी कर दी। महिला ने भागकर खुद को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अजब कहानी बताई, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह दोस्ती करने का दबाव बनाता था। कई बार उसने मना किया, मगर आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। परिवार से शिकायत करने पर उन्होंने भी समझाया। इसके बाद भी आरोपी ने पीछा करना बंद नहीं किया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शौहर की बरात में बेगम का हंगामा: दिल्ली से दूल्हा बनकर आया युवक, महिला बोली- ये मेरा पति है, दुल्हन हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई 
आरोपी की हरकतों से परेशान छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। वह घर से भी नहीं निकलती है। आरोपी पूरा दिन घर के आसपास टहलता रहता है। रविवार को छात्रा की मां गोबर फेंकने जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उनके साथ छेड़खानी की। भागकर खुद को बचाने के बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

पुसिल ने जब पूछताछ की तो आरोपी युवक ने बताया कि छात्रा सपनों में आती है लेकिन उसकी मां मिलने नहीं दे रही है। इस मामले में कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया कि छात्रा को परेशान करने की शिकायत मिली है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed