फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man dies of heart attack while eating food in Bareilly

खाना खाते वक्त मौत: मेज पर औंधे मुंह गिरा शख्स, फिर न उठा, सुबह हुई लोगों को जानकारी; हार्ट अटैक की आशंका

Fri, 19 Jan 2024 01:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 01:59 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ मोहल्ले में  55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वह औंधे मुंह मेज पर पड़े मिले। पास में टिफिन रखा हुआ था। आशंका है कि रात में किसी वक्त खाना खाते वक्त हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। 

विज्ञापन
Man dies of heart attack while eating food in Bareilly
मेज पर औंधे मुंह मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ मोहल्ले में घर के कमरे में शुक्रवार सुबह मकान मालिक का शव मिला। किरायेदारों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि हार्ट अटैक से मकान मालिक की मौत हुई है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि 55 वर्षीय संजीव गुप्ता बीमार रहते थे। उनको दो बार हार्टअटैक हो चुका था। उनकी पत्नी व बेटी गाजियाबाद में रहती हैं। वह यहां स्थित मकान में रहते थे। मकान में रहने वाले किरायेदार शुक्रवार सुबह सोकर उठे तो देखा कि संजीव के कमरे का दरवाजा खुला है। 

विज्ञापन

मेज पर औंधे मुंह पड़े थे 
अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर काफी देर बाद किरायेदार ने अंदर जाकर जाकर देखा। संजीव गुप्ता औंधे मुंह मेज पर पड़े हुए थे। पास में टिफिन खुला रखा था। किरायेदार ने आवाज दी, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। यह देखकर सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

मौत की सूचना संजीव की पत्नी और बेटी को दी गई। दोनों गाजियाबाद से बरेली के लिए रवाना हो गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से होने की आशंका है। कोई शिकायत भी नहीं की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed