फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man committed suicide by consuming poison after wife beating with her lover in bareilly

Bareilly News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पीटा... आहत होकर पति ने जहर खाकर दी जान

Fri, 18 Jul 2025 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 05:03 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को पीटा। उसे प्रताड़ित किया। इससे आहत होकर पति ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
man committed suicide by consuming poison after wife beating with her lover in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके पति ने रिश्तेदार के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसकी शिकायत उसने अपने पिता और ससुर से की। इससे नाराज पत्नी और उसके रिश्तेदार ने युवक को बेरहमी से पीटा। उसे प्रताड़ित किया, जिससे आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला व उसके रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


नवाबगंज कस्बे से सटे ईध जागीर गांव के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी मोहनलाल के बेटे अजीत कुमार का विवाह जनपद पीलीभीत बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गजाड़ा गांव की संध्या के साथ हुआ था। अजीत अपनी पत्नी के साथ नोएडा में रहता था। उसके पिता का आरोप है कि कुछ समय पूर्व उनकी पुत्रवधू के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के बबूरी गांव एक युवक से संबंध हो गए। अजीत ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'तुम कांवड़ लेने मत जाना...' कविता गाने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार को मिल रही धमकी, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी शिकायत अजीत ने अपने ससुर से की थी। इससे गुस्साईं संध्या और उसके प्रेमी ने अजीत से मारपीट कर प्रताड़ित किया। जिससे परेशान होकर उसने 15 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता ने उसकी पत्नी और रिश्तेदार के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed