फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man committed suicide before marriage was refused the girl family said bring more jewellery in barat

बरात की जगह निकली अर्थी: शादी से इनकार पर युवक ने दी जान, लड़कीवाले बोले- ज्यादा जेवर लाना, वरना मत आना

Tue, 07 Jan 2025 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 07:22 PM IST
सार

शाहजहांपुर के चिनौर निवासी युवक ने शादी से एक महीने पहले हलवे में जहर मिलाकर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोग सोने के हार समेत ज्यादा आभूषण लाने का दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन
man committed suicide before marriage was refused the girl family said bring more jewellery in barat
बेटे की मौत पर बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर निवासी शंभू श्रीवास्तव के पुत्र रितेश उर्फ सुमित श्रीवास्तव (26 वर्ष ) ने शादी से करीब एक माह पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आरोप है कि लड़की पक्ष बरात में ज्यादा आभूषण लाने का दबाव बना रहा था। इसी वजह से वह तनाव में था।

विज्ञापन


रितेश की मां सीमा श्रीवास्तव पुलिस लाइन की कैंटीन में कार्यरत हैं। डेढ़ साल पहले रितेश का विवाह हरदोई जिले की एक युवती के साथ तय हुआ था। अगले माह 22 फरवरी को उसकी बरात जानी थी। सोमवार की सुबह सीमा काम पर चली गईं। रितेश घर पर अकेला था। इस बीच उसने हलवे में जहरीला पदार्थ मिलाकर खा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सनसनीखेज: शाहजहांपुर में तलवार से काटकर 16 साल की बेटी की हत्या, वारदात के बाद पूरा परिवार फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर भाई रोहित ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम हाउस पर आई मृतक की मां सीमा ने बताया कि हमारी ओर से दहेज नहीं मांगा गया था। लड़की पक्ष ही आभूषण ज्यादा लाने का दबाव बना रहे थे। इतनी व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। इससे परेशान होकर बेटे ने जहर खाकर जान दी है।

Trending Videos

अधिक बराती लाने की बात कहने पर बिगड़ी बात
शादी समारोह की बातचीत तय होने के दौरान रितेश पक्ष के लोगों ने कुछ मेहमान बढ़ने की बात कही थी। बताते हैं कि इसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवती के भाई ने मेहमान बढ़ाने पर जेवर भी अधिक मांगा। इससे रितेश नाराज हो गया था। रितेश की मां सीमा श्रीवास्तव ने बताया, आभूषण नहीं लाने पर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया था। 

युवती कर रही थी शादी से इनकार 
शादी तय होने के बाद रितेश की युवती से बात होने लगी थी। जहर खाने के बाद जब गंभीर हालत में रितेश को अस्पताल लाया गया तब उसने इलाज के दौरान मां को बताया कि युवती ने भी उससे शादी से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed