{"_id":"64df43ac6afe87ac8101f4c6","slug":"man-commits-suicide-hurt-by-his-wife-cheated-him-in-bareilly-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के 'पाप' से मिटा सुहाग: 'मुझे इसे अपनी घरवाली कहने में घिन आती है', सुसाइट नोट लिख बृजनंदन ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के 'पाप' से मिटा सुहाग: 'मुझे इसे अपनी घरवाली कहने में घिन आती है', सुसाइट नोट लिख बृजनंदन ने लगाई फांसी
Fri, 18 Aug 2023 09:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Aug 2023 09:11 PM IST
सार
बरेली के टांडा इयानतपुर गांव निवासी युवक ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। बृहस्पतिवार रात उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया। उस पर धोखा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मृतक बृजनंदन का फाइल फोटो, आरोपी पत्नी आशा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार देर रात उसका शव फंदे से लटका मिला। युवक के कमरे से डायरी में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी पत्नी को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के टांडा इयानतपुर गांव निवासी बृजनंदन ने चार साल पहले आशा देवी से प्रेम विवाह किया था। उनके कोई संतान नहीं है। नवाबगंज कस्बे में उसका दूसरा मकान है। वह पत्नी आशा के साथ यहीं रहता था। देर रात बृजनंदन ने मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- प्रेमी युगल ने पार की हदें: रात में मॉल के बाहर करने लगे ऐसी हरकत, शर्म से झुक गईं लोगों की नजरें
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब उसकी पत्नी आशी छत पर गई तो कमरे में पति का शव देखकर चीख पड़ी। सूचना पर मृतक के परिजन पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर छानबीन कर कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुसाइड नोट में ये लिखा
सुसाइड नोट में लिखा है, ' मैं बृजनंदन आत्महत्या अपनी पत्नी की वजह से कर रहा हूं, क्योंकि ये किसी से बात करती है। मुझे धमकी देती है कि तुझे मरवा दूंगी। आशा का व्यवहार और आदत बहुत गलत है। इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं।ये भी पढ़ें- 'भाई... प्लीज छोड़ दो': हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा छात्र, आरोपियों को नहीं आया तरस, पीट-पीटकर किया ये हाल
डायरी के दूसरे पन्ने में लिखा है कि इसका मोबाइल फोन चेक किया जाए। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की भी जांच हो। पत्नी को कड़ी से कड़ी सजा देना, जिससे किसी और की जिंदगी बर्बाद न कर सके। सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि यह डायरी सबूत के तौर पर छोड़कर जा रहा हूं। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।