फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youths brutally beat up class 12th student in shahjahanpur

'भाई... प्लीज छोड़ दो': हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा छात्र, आरोपियों को नहीं आया तरस, पीट-पीटकर किया ये हाल

Fri, 18 Aug 2023 01:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 18 Aug 2023 01:31 PM IST
सार

शाहजहांपुर में 12वीं के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। साथी छात्रों ने उसे बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े फाड़ डाले। घटना का वीडियो भी बनाया। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
youths brutally beat up class 12th student in shahjahanpur
आरोपियों ने बेल्ट से छात्र को पीटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक स्कूल के छात्र को साथी छात्रों ने बुरी तरह पीटा। उस पर बेल्टें बरसाईं। उसके कपड़े भी फाड़ डाले। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस मामले में छात्र के पिता ने सदर थाने में एक दर्जन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


शहर के खलीलशर्की निवासी व्यक्ति का पुत्र एक पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र है। छह अगस्त को छात्र अपने दोस्त के साथ टाउन हाल स्थित होटल में आया था। कुछ देर वहां रुकने के बाद घर की ओर लौटने लगा। रास्ते में करीब पौने पांच बजे उसके स्कूल के सात लड़के उसे मिले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: तेज धमाके के साथ पूरा मकान हुआ धराशायी, मां-बेटे की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि छात्रों ने उसे घेर लिया और जबरन स्कूटी पर बैठाकर कैंट में पीपल घाट ले गए। छात्र का दोस्त वहां से घर चला गया। इस बीच लड़कों ने अपने दोस्तों को बुला लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए। छात्र हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे। 

छात्र को पीटते हुए ले गए आरोपी  

आरोपी उसे पीटते हुए लालपुल के पास ले गए। वहां उसका पर्स छीन लिया और डेबिट कार्ड तोड़ डाला। पीड़ित छात्र के पिता ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि एक हमलावर ने बेटे के सिर पर बियर की बोतल मारने का प्रयास किया। उसे धमकाया कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। 

घटना का वीडियो भी छात्रों ने बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने 12 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

घटना के संबंध में सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट के मामले की तहरीर आने पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed