{"_id":"5c7abe61bdec224e4507fefc","slug":"man-burnt-alive-in-hut-at-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोंपड़ी में लगी आग, जिंदा जला युवक, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोंपड़ी में लगी आग, जिंदा जला युवक, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 02 Mar 2019 11:03 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के खुटार में शुक्रवार रात एक छप्परनुमा घर में आग लग जाने से युवक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। नायब तहसीलदार और लेखपाल ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। गांव चठिया बलरामपुर निवासी 22 वर्षीय रामनिवास छप्पर (झोंपड़ी) में अपनी मां कुंती देवी के साथ रहता था। पड़ोस में ही उसका भाई कुन्नू अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे अचानक रामनिवास के घर में आग लग गई।
विज्ञापन
जानकारी न होने के कारण मां, बेटी अंदर ही लेटे रहे। जलता हुआ छप्पर रामनिवास और कुंती देवी के ऊपर आ गिरा तो कुंती देवी किसी तरह भाग निकली और शोर मचाया तो दूसरे पुत्र कुन्नू, कुन्नू की पत्नी रूबी देवी आदि ने गांव के लोगों की मदद से रामनिवास को अंदर से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी और उसकी आग में जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
इस बीच आग से दोनों भाइयों के घर भी जल गए। घरों में रखा राशन, कपड़े सहित सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को नायब तहसीलदार श्यामवीर सिंह लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। नायब तहसीलदार ने बताया कि मृत परिवार को चार लाख रुपये की मदद दिलाई जाएगी। रामनिवास के पिता अजयपाल की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन