फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Make 52 percent in six months Bahmatganj flyover

छह माह में 52 फीसदी बना  शहामतगंज फ्लाईओवर 

Wed, 12 Apr 2017 01:50 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 12 Apr 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Make 52 percent in six months Bahmatganj flyover
fly over
सेतु निगम के इंजीनियर शहामतगंज फ्लाईओवर निर्माण का कार्य तेजी से निपटाने में लगे हैं। छह महीने में इसका 52 फीसदी काम हो चुका है। फाउंडेशन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। आधे से ज्यादा पिलर छत सहित बन चुके हैं।
विज्ञापन

सपा सरकार में तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव की घोषणा में शामिल शहामतगंज फ्लाईओवर का निर्माण अक्टूबर 2016 में शुरू हुआ था। थाना बारादरी से बरेली कॉलेज गेट तक 1017.05 मीटर लंबाई और 7.5 मीटर चौड़ाई वाले इस फ्लाईओवर को तीन हिस्सों में बनना है। पहले बरेली कालेज से शहामतगंज चौराहा, दूसरी शिफ्ट में शहामतगंज चौराहा से शहदाना और तीसरी शिफ्ट में शहदाना से बारादरी तक इसे बनाया जाना है। बरेली कालेज से शहामतगंज वाया शहदाना मार्केट और बारादरी तक फ्लाईओवर का पाइल फाउंडेशन बनकर तैयार है। काम में इतनी तेजी आने की वजह कुओं की खुदाई में विदेशी मशीन का इस्तेमाल किया जाना है। 
विज्ञापन

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसके गर्ग के अनुसार अगर जनता का सहयोग मिला तो ये फ्लाईओवर तय समय से पहले 2017 में ही बनाकर हैंडओवर कर सकते हैं। फ्लाईओवर निर्माण पूरा करने की तय समय सीमा मार्च 2018 है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed