{"_id":"59ff7a604f1c1bce408b4dee","slug":"major-and-central-leaders-will-decide-mayor-s-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश के बड़े नेता करेंगे मेयर टिकट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश के बड़े नेता करेंगे मेयर टिकट का फैसला
बरेली
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा है कि बरेली मेयर टिकट के लिए दावेदारों की संख्या ज्यादा है। यह उनका कार्यक्षेत्र है, इसलिए वह या ब्रज क्षेत्र के दूसरे नेता बरेली के मेयर टिकट पर निर्णय नहीं ले सकते। उन्होंने बरेली में मेयर टिकट तय करने का मामला पार्टी के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। जल्द ही टिकट घोषित हो जाएगा।
अमर उजाला से खास बातचीत में भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि वह इस बारे में टीका टिप्पणी नहीं कर सकते कि मेयर का टिकट किसका होगा और किसका नहीं, क्योंकि उनके सभी से संबंध हैं। भाजपा में जिन 37 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है, वे सब उनके लिए बराबर हैं। हालांकि टिकट किसी एक को ही मिलना है और इसका निर्णय अब केंद्र और प्रदेश नेतृत्व को ही करना है। बहुत जल्द यह फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी दूसरे चरण की सूची जारी हुई है। तीसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची कब जारी होगी, यह भी बड़े नेता तय करेंगे। भाजपा से जो भी मेयर का प्रत्याशी आएगा, पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से उसे चुनाव लड़ाकर सीट जिताएंगे।
अभी भाजपा की सूची दूसरे राउंड के लिए थी। बरेली का चुनाव तीसरे राउंड में होना है। इसलिए मेयर का प्रत्याशी घोषित करने में देरी हुई है। भाजपा से जो भी प्रत्याशी तय किया जाएगा, वह हम सबका होगा। हम सब मिलकर उसे चुनाव लड़ाएंगे और शहर का मेयर बनाएंगे। - संतोष गंगवार, श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार