फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   maid paid EMI after stealing 2.6 lac from house

मालकिन के 2.60 लाख रुपये चुराकर निपटा दिया उधार  

Wed, 04 Apr 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 04 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
maid paid EMI after stealing 2.6 lac from house
 मॉडल टाउन में रहने वाले एक स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी सतपाल के घर में काम करने वाली नौकरानी ने हाथ की सफाई दिखाते हुए अलमारी में रखे व्यवसायी की पत्नी के 2.60 लाख रुपये चोरी कर लिए। व्यवसायी की पत्नी गुरुकीरत ने रकम गायब होने की बात कही तो सबके होश उड़ गए। शुरुआती शक नौकरानी पर जाने के बाद मॉडल टाउन चौकी पुलिस के हाथ पकड़वा दिया गया। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो नौकरानी ने कबूल भी कर लिया कि उसने लालच में आकर रुपये गायब किए। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस नौकरानी को साथ लेकर रकम की बरामदगी के लिए उसके माधोबाड़ी स्थित घर पर गई लेकिन पूरा घर खंगालने के बाद भी रकम नहीं मिली। तब नौकरानी ने बताया कि उसके बेटे ने बैंक से लोन लेकर बाइक खरीदी थी। चोरी की रकम से उसने लोन अदा कर दिया। इसके बाद सुनार के यहां गिरवी रखे अपने जेवर छुड़ा लिए। बेटा महंगे कपड़े और मोबाइल खरीद लाया। पुलिस ने मोहल्ले में पूछताछ की तो सामने आया कि तीन-चार दिनों से नौकरानी के परिवार के खर्चे शाही हो गए थे। मोहल्ले के लोगों ने उससे पूछा तो नौकरानी के बेटे ने कहा कि उसने सट्टे का दांव लगाया था, वहीं से रुपया जीता है। 
विज्ञापन


एक दिन में रुपया नहीं दिया तो होगी एफआईआर 
सतपाल के पक्ष में मॉडल टाउन के लोग चौकी में इकट्ठा हो गए। दरअसल नौकरानी मॉडल टाउन के कई घरों में काम करती है। इस मामले के उजागर होने के बाद सभी परिवारों ने अपने घरों में भी नकदी, जेवर चेक किए। व्यवसायी सतपाल ने पुलिस से कह दिया कि उन्हें रिपोर्ट दर्ज नहीं करानी है। बस उनका रुपया वापस मिल जाए। नौकरानी ने पुलिस से रुपये वापस करने के लिए एक दिन का समय मांगा है। चौकी इंचार्ज मॉडल टाउन गिरीश चंद जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed