फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mafias occupying Waqf property will now face more trouble: Chhatrapal Gangwar

वक्फ संपत्ति पर काबिज माफियाओं की अब बढ़ेगी परेशानी : छत्रपाल गंगवार

Mon, 07 Apr 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Mafias occupying Waqf property will now face more trouble: Chhatrapal Gangwar
बरेली। वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद अब वक्फ संपत्ति पर जमे कब्जेदार माफिया हटेंगे। इस संपत्ति से अर्जित आय जरूरतमंद मुसलमानों पर खर्च होगी। वैध वक्फ संपत्तियां सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन

ये बातें रविवार को भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहीं। कहा कि इस कानून से असामाजिक तत्व ही नाराज हैं क्योंकि उनके हाथ से बाजी निकल गई। भविष्य में इस कानून से अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को पूरा फायदा मिलेगा। करोड़ों मुसलमान भी इससे संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी स्थापित हुई थी। पार्टी का जो मिशन शुरुआत में था, उसी पर आज भी कायम है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। संकल्प से सिदि्ध ही पार्टी का मिशन है। वर्ष 2047 तक देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।
विज्ञापन

वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि वक्फ संपत्ति कानून पर विपक्ष ने भ्रम फैला रहा है, जो कि सही नहीं। कानून से सिर्फ जरूरतमंद लोगाें की मदद होगी। किसी धर्म, वर्ग को परेशान होने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई
सांसद छत्रपाल ने कहा कि सुशासन के तहत केंद्र और प्रदेश में अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई हो रही है। वर्ष 2020 से अब तक कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। इस दौरान विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. श्याम बिहारी लाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. विमल भारद्वाज, बंटी ठाकुर, अंकित माहेश्वरी, गुलशन आनंद व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
--
वक्फ संपत्ति को बचाने का काम करेगी सरकार
भाजपा राष्ट्र जागरण युवा संगठन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सदस्य शानू काजमी ने कहा है कि वक्फ संशोधन बिल से मुस्लिमों को कोई नुकसान नही होगा। सिर्फ वक्फ की आड़ में जो माल बेच रहे हैं उन पर शिकंजा कसेगा। वक्फ की संपत्ति को भू-माफियाओं ने लूटा है। अब सरकार उसे लूटने से बचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए मुसलमानों को गुमराह कर रही हैं, भय का माहौल पैदा कर रही हैं। इसी तरह सीएए को लेकर भी किया गया था।

--

सड़कों पर उतरकर करेंगे विरोध
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के जिलाध्यक्ष अतीक करम इदरीसी ने कहा है कि मुस्लिम मजलिस वक्फ संशोधन बिल के काले कानून को नहीं मानती। हम अपनी मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान, मजार और दरगाहों के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। सरकार को यह काला कानून वापस लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed