मां तुझे प्रणाम: बरेलीवासियों में देशभक्ति की अलख जगाएंगे व्यापारी, वॉक फॉर यूनिटी से होगी शुरुआत
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अलग-अलग दिन आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी शुरुआत 12 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी से होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम को हर्षोल्लास से मनाने के लिए शहर के व्यापारी संगठन जुड़ गए हैं, जो 12, 14 और 15 अगस्त को आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर शहरवासियों को देशप्रेम का संदेश देंगे। इसका संकल्प शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद के दौरान व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने लिया।
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अलग-अलग दिन आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के जरिये देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चल रही तैयारियों में व्यापारिक संगठनों ने भी भरपूर सहयोग का संकल्प लिया है। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में संवाद आयोजित हुआ। इसमें व्यापारिक संगठनों ने 12 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी, 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा (वाहन रैली) और 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होने पर सहमति जताई।
पदाधिकारियों ने वॉक फॉर यूनिटी और वाहन रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान वितरण से स्वागत करने का निर्णय लिया। इसके अलावा वाहन रैली में भी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। शहरवासियों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
- वॉक फॉर यूनिटी का आयोजन 12 अगस्त की सुबह सात बजे से डीडी पुरम स्थित शहीद चौक से होगा, जो शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, सलोनी तिराहा होते हुए वापस शहीद चौक पर समाप्त होगी।
- तिरंगा यात्रा (वाहन रैली) बरेली क्लब से सुबह आठ बजे शुरू होकर गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, पटेल चौक, महादेव फ्लाई ओवर, धर्मकांटा चौराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, केके हॉस्पिटल, आदिनाथ चौराहा, श्यामगंज होते हुए बरेली कॉलेज मैदान पर समाप्त होगी।
- 15 अगस्त के दिन गांधी उद्यान में ध्वजारोहण और शहर के चौराहों पर सुबह ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा।
संवाद में मौजूद रहे संगठनों के पदाधिकारी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से राजेंद्र गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से सुरेंद्र रस्तोगी, उप्र उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल से राहुल वर्मा, ऋषि कुमार वर्मा, शिवम सक्सेना, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से अनिल अग्रवाल, जगपाल सिंह बग्गा, कुमार गौरव शर्मा, राघव खंडेलवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से शोभित सक्सेना, अमरजीत सिंह, दानिश जमाल, असीम जौहरी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से अनुज गुप्ता, दयाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम से दीपक द्विवेदी, रामकृष्ण शुक्ला, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से सचिन गुप्ता, अतुल अग्रवाल मौजूद रहे।