फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maa Tujhe Pranam Tiranga Yatra vehicle rally taken out in Bareilly

मां तुझे प्रणाम : तिरंगा यात्रा में गूंजे मां भारती के जयकारे, देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बरेली शहर

Sun, 13 Aug 2023 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Aug 2023 01:15 PM IST
सार

तिरंगा यात्रा वाहन रैली बरेली क्लब से शुरू होकर शहर के कई इलाकों से होते हुए शील चौराहा पहुंची। शील चौराहा से वापस बांके विहारी मंदिर से केके अस्पताल वाली सड़क से डेलापीर चौराहा, स्टेडियम रोड से होते हुए डोरीलाल अग्रवाल स्टेडियम में रैली का समापन हुआ। 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Tiranga Yatra vehicle rally taken out in Bareilly
तिरंगा यात्रा वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को तिरंगा यात्रा-वाहन रैली निकाली गई। बरेली क्लब से मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल आदि ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। देशभक्ति से लबरेज इस कार्यक्रम का पूरा शहर साक्षी बना। 

विज्ञापन


विज्ञापन

बरेली क्लब से शुरू हुई तिरंगा यात्रा वाहन रैली 

तिरंगा रैली बरेली क्लब से शुरू होकर अक्षर विहार पार्क, सर्किट हाउस चौराहा, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, विकास भवन, श्यामगंज पुल, ईंट पजाया चौराहा, प्रेमनगर धर्मकांटा, राजेंद्र नगर, सिलेक्शन प्वाइंट चौराहा, मॉडल रोड होते हुए शील चौराहा पहुंची। शील चौराहा से वापस बांके विहारी मंदिर से केके अस्पताल वाली सड़क से डेलापीर चौराहा, स्टेडियम रोड से होते हुए डोरीलाल अग्रवाल स्टेडियम में रैली का समापन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन



तिरंगा यात्रा वाहन रैली 
 
शहर में जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा रैली का स्वागत किया। रैली में करीब 50 कारें और 100 से अधिक बाइक शामिल थीं। इसके अलावा साकलिंग क्लब के ग्रुप भी रैली का हिस्सा बने। देशप्रेम का संदेश लेकर निकाली गई तिरंगा रैली में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। करीब 10 किमी लंबी रैली मां भारती के जयकारे गूंजते रहे। देशप्रेम से लबरेज कार्यक्रम में लोगों ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। 


तिरंगा यात्रा वाहन रैली 

15 अगस्त को इन जगहों पर होगा राष्ट्रगान 

15 अगस्त को सुबह 10 बजे सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट चौराहा, कुतुबखाना चौक, सौ फुटा रोड, डेलापीर तिराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट, शील चौराहा, ईंट पजाया चौराहा, अलखनाथ मंदिर, नगर निगम, श्यामगंज चौराहा, धर्मकांटा, गणेश नगर, किला क्रॉसिंग, कारगिल/वीरांगना चौक, कोर्ट गेट, सेटेलाइट बस स्टैंड, कोहाड़ापीर तिराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुराना बस अड्डा, गांधी उद्यान, बरेली कॉलेज गेट, मलूकपुर चौकी पर राष्ट्रगान गूंजेगा। शहरवासियों से अनुरोध है कि 52 सेकंड के लिए राष्ट्रगान के सम्मान में ठहर जाएं।

14 अगस्त को होंगी खेल प्रतियोगिताएं

जिला ओलंपिक संघ की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिनी ओलंपियाड के तहत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आशीष गुप्ता और आरएसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें बालिका श्रेणी में वेटलिफ्टिंग, अंडर-16 में बालक व बालिका वर्ग में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, बास्केटबाल के आयोजन होंगे। एथलेटिक्स में भाला फेंक और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed