फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow's Lakshya became the winner by defeating Ghaziabad's Anagh

Bareilly News: गाजियाबाद के अनघ को हराकर लखनऊ के लक्ष्य बने विजेता

Sat, 24 Aug 2024 06:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's Lakshya became the winner by defeating Ghaziabad's Anagh
- सेकंड यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन पांच वर्गों में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

बरेली। 11वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल व सेकंड यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को पांच वर्गों में मुकाबले खेले गए। इसमें होप बालक (अंडर 11) के फाइनल में लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने गाजियाबाद के अनघ सुंदरियाल को 11-5, 11-7, 11-4 से मात दी।

एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित टेबल टेनिस टूर्नामेंट के होप बालक (अंडर 11) वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखनऊ के लक्ष्य कुमार, कानपुर के दुर्वंक, गाजियाबाद के अनघ सुंदरियाल, गाजियाबाद के विक्रम दुबे अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे। सेमीफाइनल में लक्ष्य और अनघ ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं, कैडेट गर्ल्स (अंडर 13) प्री क्वार्टरफाइनल में आगरा की अंकिशा मिश्रा, गौतमबुद्धनगर की नायला नासा, गाजियाबाद की सानवी बंसल, आगरा की पहल गुप्ता, लखनऊ की एशना अग्रवाल, कानपुर की श्रेया, गाजियाबाद की अवनीत कौर, लखनऊ की साक्षी तिवारी ने जीत दर्जकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब-जूनियर बालिका (15 वर्ष से कम) क्वार्टरफाइनल में गौतमबुद्धनगर की समृद्धि शर्मा, आगरा की पहल गुप्ता, वाराणसी की अनोखी केसरी, प्रयागराज की इशिता रावत विजेता बनीं। जूनियर बालिका (अंडर 17) प्री क्वार्टरफाइनल में गौतमबुद्धनगर की सुहानी महाजन, समृद्धि शर्मा, सारा ढींगरा, आगरा की श्रेया अग्रवाल, सुहानी अग्रवाल व वान्या बंसल, गाजियाबाद की याशिका तिवारी व अनिका गुप्ता ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यूथ गर्ल्स (अंडर 19) प्री क्वार्टरफाइनल में आगरा की श्रेया अग्रवाल व वान्या बंसल, लखनऊ की स्वस्ति चंद्रा, वाराणसी की सौम्या सिंह, गाजियाबाद की सुहानी महाजन, अंकिता गुप्ता, याशिका तिवारी व दिशा ने अपने-अपने मुकाबले जीते। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 600 मैच खेले जाएंगे। इसमें प्रदेश के 28 जिलों से आए 500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed