फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Lucknow News in Hindi: Lucknow man stuck in Bareilly commits suicide

Bareilly: लॉकडाउन के कारण बरेली में फंस गया था लखनऊ का युवक, गेस्ट हाउस में लगाई फांसी

Thu, 09 Apr 2020 03:48 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Lucknow News in Hindi: Lucknow man stuck in Bareilly commits suicide
कोरोनावायरस लॉकडाउन बरेली - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के कारण बरेली में तीन हफ्ते से फंसे लखनऊ के एक युवक ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सुभाषनगर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में रुका हुआ था और लखनऊ वापस जाना चाहता था, मगर पूरा क्षेत्र सील होने के कारण जा नहीं सका। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह गेस्ट हाउस का कर्मचारी खाने का ऑर्डर लेने के लिए गया तो पता चला कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष नगर क्षेत्र में जंक्शन चौकी के पास स्थित क्लासिक गेस्ट हाउस में 18 मार्च को लखनऊ निवासी एक युवक ठहरा था। गेस्ट हाउस के मैनेजर नदीम ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में आया था, लेकिन लॉकडाउन लागू होने के कारण यहीं फंस गया। 


इस बीच उसने कई बार पुलिस और अन्य अधिकारियों से लखनऊ लौटने के लिए अनुमति मांगी लेकर संक्रमण के खतरे को देखते हुए इजाजत नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह गेस्ट हाउस का एक कर्मचारी उसके कमरे में ऑर्डर लेने के लिए गया तो दरवाजा नहीं खुला। 

काफी देर तक जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कर्मचारी ने खिड़की से अंदर झांका। उसने देखा कि युवक का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। सुभाष नगर चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया। 

युवक ने बेड शीट का फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। युवक के पास से उसका आधार कार्ड, दिल्ली मेट्रो कार्ड व अन्य आईडी मिली हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
 

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन उन्हें सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं एक फोन मिला, लेकिन उसे भी फॉरमैट किया जा चुका था। पुलिस का मानना है कि आत्महत्या से पहले युवक ने ही मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed