फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lover exploited woman on the pretext of marriage made obscene video in Bareilly

UP News: प्रेमी ने निकाह का झांसा देकर लूटी आबरू, अश्लील वीडियो बनाया और फिर...; पीड़िता ने बताई आपबीती

Tue, 14 Oct 2025 10:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 10:04 AM IST
सार

बरेली में एक युवक ने पांच साल तक महिला का शोषण किया, फिर उसे अकेला छोड़ दिया। महिला का आरोप है कि युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। नकदी-जेवर लूटकर हाईवे पर छोड़कर चला गया। 

विज्ञापन
Lover exploited woman on the pretext of marriage made obscene video in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में महिला को शादी का झांसा देकर प्रेमी ने पांच साल तक शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि प्रेमी और उसके परिजनों ने लूटपाट कर महिला को हाईवे पर छोड़ दिया। महिला ने एसपी सिटी से शिकायत की तो उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन


परसाखेड़ा इलाके की महिला ने एसपी सिटी मानुष पारीक को बताया कि फिलहाल वह इज्जतनगर क्षेत्र में रह रही है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के घुंसा निवासी युवक का महिला की ससुराल में आना-जाना था। महिला ने बताया कि पति से उसका अलगाव कराने के बाद युवक ने उसके साथ नजदीकी बढ़ा ली। 
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण किया। एक अक्तूबर को युवक के पिता, मौसा और पूर्व प्रधान निकाह कराने के बहाने महिला को जयपुर ले गए। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने उसके साथ संबंध बनाया और इसका वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर से बुलाकर पीटा, जेवर लूटे
पांच अक्तूबर को युवक के परिजनों ने महिला को जयपुर से बरेली बुलाया। आरोप है कि हाईवे पर उसे पीटकर उसके जेवर व तीन हजार रुपये लूट लिए। महिला घर पहुंचकर युवक के लौटने का इंतजार करती रही। आठ अक्तूबर को युवक के पिता, उसके बहनोई और पूर्व प्रधान ने महिला को पीटकर भगा दिया। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सीबीगंज इंस्पेक्टर को कार्रवाई का निर्देश दिया है। एक पूर्व प्रधान पर भी आरोप है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed