{"_id":"612e88368ebc3e5fa21d36d0","slug":"lover-couple-who-ran-away-from-home-ate-poison-girlfriend-died-bareilly-news-bly4581107105","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत
विज्ञापन
demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते में है जीजा-साली, सेंथल रोड पर दोनों मिले थे बेहोश
विज्ञापन
प्रेमी का मेडिकल कॉलेज में हो रहा उपचार, हालत गंभीर
भोजीपुरा। घर से भागे प्रेमी जोड़े ने भोजीपुरा इलाके में जहर खा लिया। सेंथल रोड पर बेहोशी हालत में मिलने पर पुलिस ने उन्हें एसआरएमएस में भर्ती कराया, जहां प्रेमिका की मौत हो गई। रिश्ते में दोनों जीजा-साली हैं।
भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि किसी राहगीर ने यूपी 112 को सूचना दी कि भोजीपुरा इलाके के जादौंपुर सेंथल रोड पर एक युवक-युवती बेहोशी की हालत में पड़े हैं। इसके बाद पीआरवी के साथ ही वह भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों को बेहोशी की हालत में रात करीब साढ़े नौ बजे एसआरएमएस में भर्ती ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। युवक पीलीभीत जनपद में थाना सुनगढ़ी के गांव बेरी का रहने वाला है और युवती पीलीभीत के ही थाना माधोटांडा के गांव रंपुरा फकीर सभलपुर की रहने वाली है। उनके बीच जीजा-साली का रिश्ता है। दोनों प्रेम प्रसंग के चलते अपने घरों से भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी का मेडिकल कॉलेज में हो रहा उपचार, हालत गंभीर भोजीपुरा। घर से भागे प्रेमी जोड़े ने भोजीपुरा इलाके में जहर खा लिया। सेंथल रोड पर बेहोशी हालत में मिलने पर पुलिस ने उन्हें एसआरएमएस में भर्ती कराया, जहां प्रेमिका की मौत हो गई। रिश्ते में दोनों जीजा-साली हैं।