{"_id":"673e5ed7c7d941261705dbd4","slug":"love-marriage-and-betrayal-a-girl-from-chennai-came-to-bareilly-in-search-of-a-husband-bareilly-news-c-4-1-bly1039-525616-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्यार, शादी और धोखा... पति की तलाश में बरेली आई चेन्नई की युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्यार, शादी और धोखा... पति की तलाश में बरेली आई चेन्नई की युवती
विज्ञापन
युवक को ले जाने की जिद पर अड़ी रही, पांच दिन की मोहलत व चेतावनी देकर लौट गई
फतेहगंज पश्चिमी। इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार, शादी के बाद धोखा मिलने पर चेन्नई की युवती फतेहगंज पश्चिमी स्थित एक गांव में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह युवक को अपने साथ चेन्नई ले जाने की जिद पर अड़ी रही। बात नहीं बनी तो थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। तब पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा था। इन सब के बावजूद भी युवती उसके साथ रहने के लिए तैयार थी। बात नहीं बनने पर वह युवक को पांच दिनों की मोहलत देकर चेन्नई लौट गई।
चेन्नई से मंगलवार देर रात थाने पहुंची युवती ने तहरीर देकर बताया कि एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती हो गई थी। फिर दोनों में प्यार हो गया। कुछ माह पहले युवक अपने बुआ के लड़के साथ चेन्नई पहुंच गया। वहां एक मंदिर में उसने युवती से शादी कर ली। दिल्ली ले जाकर एक सप्ताह तक युवती को पत्नी की तरह रखा। फिर चेन्नई पहुंचकर दोनों ने एक रेस्टोरेंट खोला। दिवाली पर कुछ दिन बाद लौटने की बात कहकर युवक अपने घर चला आया। इसके बाद वह चेन्नई नहीं गया। दो माह की गर्भवती युवती, युवक की तलाश में यहां तक आई, लेकिन बात नहीं बनी।
थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि युवती ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। अगले पांच दिन में अगर युवक उसे रखने के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने चेन्नई में कार्रवाई करने का दावा किया है। संवाद