फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   loot in house and beat to woman

घर में घुसे बदमाश ने शिक्षक की मां को तमंचे की बटों से पीटा

Tue, 06 Apr 2021 05:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
loot in house and beat to woman
बरेली। लूटपाट के इरादे से शिक्षक के घर में घुसे बदमाश ने उनकी बुजुर्ग मां को तमंचे की बट मारकर गंभीर जख्मी कर दिया। वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

हरूनगला की बीडीए कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक सूरजपाल की 75 वर्षीय मां मुन्नी देवी थाना क्योलड़िया स्थित गांव मुड़िया चौधरी में अकेली रहती हैं। वह अक्सर उनके पास आते-जाते रहते हैं। सूरजपाल ने बताया कि रविवार रात उनकी मां घर में अकेली थीं। रात करीब 12 बजे वह लघुशंका के लिए उठीं और उसी दौरान एक बदमाश छत से घर में कूद पड़ा। आहट सुनकर उन्होंने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह छिप गया। इसके बाद जैसे ही वह बिस्तर पर लेटने लगीं, बदमाश ने तमंचे की बट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। वह चीखते हुए दरवाजे की ओर भागीं तो बदमाश छत पर चढ़कर पीछे कूद गया। शोर मचने पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें घटना की सूचना दी। वह रात में ही गांव पहुंच गए और पुलिस को बताया। पुलिस ने मौका मुआयना किया। उन्होंने थाने में तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed