फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   loot

रेलकर्मी की पत्नी को गनप्वाइंट पर लेकर घर में लूट

Wed, 30 Sep 2015 01:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 30 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रेलवे कर्मी के घर में दीवार फांद कर घुसे तीन बदमाश 45 हजार की नगदी समेत डेढ़ लाख का माल लूट ले गए। बदमाशों ने घर में घुसते ही रेलकर्मी की बीमार पत्नी पर रिवाल्वर तान दिया और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देकर उन्हें काबू में कर लिया। घटना से रेल कर्मी का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के बब्बनपुरवा मोहल्ला निवासी मुनीष सक्सेना रेलवे में यार्ड मास्टर हैं। वह सोमवार रात ड्यूटी पर थे। घर पर उनकी पत्नी 58 वर्षीय मधु सक्सेना अकेली थीं। इन दिनों उनकी तबियत भी ठीक नहीं है। रात में तीन बजे के आसपास तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। तीनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे थे। घर में घुसते ही लुटेरों ने मधु पर रिवाल्वर तान दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। एक बदमाश उन्हें गनप्वाइंट पर लिए रहा जबकि दो बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़कर 45 हजार की नगदी, दो सोने की चेन, अंगूठी, कुंडल और टॉप्स लूट लिए। सुबह पौने चार बजे सुभाषनगर में ही रहने वाले मुनीष के बेटे मोहित मां का हाल जानने पहुंचे तो उन्होंने बदमाशों को दीवार फांदकर भागते देखा। मोहित ने बताया कि एक बदमाश को वह सामने आने पर पहचान लेंगे। मोहित ने बताया कि घटना की तहरीर सुभाषनगर थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed