{"_id":"5cb21fefbdec2214720fc3b9","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-says-ali-and-bajrang-bali-together-with-the-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अली और बजरंग बली महागठबंधन के साथ : मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अली और बजरंग बली महागठबंधन के साथ : मायावती
Sat, 13 Apr 2019 11:14 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर प्रहार किए। बसपा सुप्रीमो बोलीं- अली और बजरंग बली महागठबंधन के साथ हैं तो हमारी हर हाल में जीत होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों, बेरोजगारों, युवाओं को गुमराह करने की भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले लेकिन देश और प्रदेश की जनता जुमलेबाजों की हकीकत जान चुकी है।
विज्ञापन
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में मुजरिया में चुनावी सभा में मायावती ने कहा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली को दलित बताया था। वह कहते हैं कि हमें अली नहीं चाहिए, तभी तो अली और बजरंग बली एक हो गए। अब नमो वाले जा रहे हैं, जय भीम वाले आ रहे हैं। गलत नीतियों की वजह से कांग्रेस गई। ऐसा ही हाल भाजपा का होने वाला है। उन्होंने महागठबंधन को पवित्र बताते हुए कह कि सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की नीति हमारी है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनावी माहौल महागठबंधन के पक्ष में है। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के नेता तक जिस तरह खुद को चौकीदार बता रहे हैं, उन्हीं चौकीदारों की मौजूदगी में खाद चोरी हो गई। बेरोजगारों के सपने, वृद्धों की पेंशन और युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया। कहा कि जुमलेबाजी भी ज्यादा दिन तक नहीं चलती। सभा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह को भी आना था लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं आए।
विज्ञापन