फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Election 2024: Voting for Bareilly and Aonla Lok Sabha seats today

लोकसभा चुनाव: बरेली और आंवला सीट पर मतदान आज, 38.16 लाख मतदाता चुनेंगे नेता; सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Tue, 07 May 2024 12:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 May 2024 12:58 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: आज मतदाताओं की बारी है। बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र के मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सभी पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Voting for Bareilly and Aonla Lok Sabha seats today
पिंक बूथ को सजाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र के पर्व लोकसभा चुनाव में मंगलवार को बरेली और आंवला के 38.16 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग अपना नेता चुनेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी पहुंचते ही सक्रिय हो गई हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। चुनाव में पांच कंपनी पीएसी के साथ 35 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पांच हजार पुलिस और होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा बंदोबस्त संभालेंगे। जिले के प्रत्येक थाने में तीन-तीन क्यूआरटी की तैनाती हुई है। कंट्रांल रूम के जरिये पल-पल की जानकारी रखी जाएगी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बरेली की पांच, आंवला की तीन विधानसभा क्षेत्र में 3089 बूथ हैं। जबकि आंवला लोकसभा में बदायूं जिले की दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, यहां 896 पोलिंग बूथ और इतनी ही पोलिंग पार्टियां हैं। बरेली लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्र बरेली शहर, बरेली कैंट, नवाबगंज, भोजीपुरा, मीरगंज में 19,24,434 मतदाता हैं। 
विज्ञापन


आंवला में बरेली के तीन विधानसभा क्षेत्र फरीदपुर, आंवला, बिथरी चैनपुर और बदायूं के शेखूपुर, दातागंज को मिलाकर 18,91,713 मतदाता हैं। जो आज मतदान करने घर से निकलेंगे। बरेली लोकसभा क्षेत्र में 1959 बूथ हैं। इसमें बरेली में 332 बूथ और आंवला के 305 बूथ (शेखूपुर और दातागंज के 97 बूथ) क्रिटिकल हैं। बरेली और आंवला लोकसभा में पहली बार 62,513 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी प्राथमिकता
बूथों पर मतदान के लिए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता को इंतजार न करना पड़े, इसके लिए उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। दोनों लोकसभा में 23,572 बुजुर्ग और 36,938 दिव्यांग मतदाता भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके लिए मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर समेत मतदान में प्राथमिकता रहेगी। निगरानी को 84-84 एफएसटी, एसएसटी टीम समेत 292 सेक्टर और 293 माइक्रो ऑर्ब्जवर तैनात हैं।

ताकि मतदान पर भारी न पड़ सके भीषण गर्मी
जिलाधिकारी ने बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए माय बूथ बरेली एप विकसित किया है। मतदान के दिन भीषण गर्मी होने पर मतदाताओं को कतार में न खड़ा रहना पड़े इसके लिए एप पर प्रत्येक दस मिनट में बूथ पर कितने लोग मौजूद हैं। यह अपडेट होगा। साथ ही, पेयजल, शौचालय, केंद्र के बाहर शेड और बैठने की व्यवस्थाओं समेत स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed