फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lok sabha election 2024 polling parties reached polling booths in bareilly

Bareilly: गर्मी ने किया बेहाल, पानी के लिए तरसे कार्मिक, रात तक मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Mon, 06 May 2024 09:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 May 2024 09:42 PM IST
सार

बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को मतदान है। इसके लिए पोलिंग पार्टियां रात तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। भीषण गर्मी में मतदान केंद्रों तक पहुंचने में कार्मिकों के पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
lok sabha election 2024 polling parties reached polling booths in bareilly
परसाखेड़ा से रवाना हुईं थीं पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए सोमवार रात तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। परसाखेड़ा स्थित एफसीआई गोदाम से शाम चार बजे तक उनकी रवानगी होती रही। आपाधापी के बीच चुनाव कार्मिक भागदौड़ करते रहे। दोपहर एक बजे तक हॉल के बाहर रखे वाटर कैन खाली हो गए। तेज गर्मी में कर्मचारी पानी के लिए भी तरसते रहे। कई की तबीयत भी बिगड़ गई। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने उनका उपचार किया। 

विज्ञापन


अफसरों का दावा था कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी सुबह नौ बजे से ही शुरू हो जाएगी लेकिन पार्किंग स्थल 400-800 मीटर होने की वजह से इसमें देरी हुई। ड्यूटी के लिए पहुंच रहे कार्मिक बैरियर से होकर गोदाम तक पहुंचे। एक ही जगह से ईवीएम, वीवीपैट और अन्य चुनाव सामग्री लेने की व्यवस्था थी, लेकिन कार्मिक कक्ष अलग बनाए जाने से उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कर्मचारी दूसरे कक्षों के भी चक्कर काटते रहे। बताते हैं कि सामग्री मिलने के बाद उनका मिलान कराकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला सुबह 11 बजे से शुरू हो सका।
विज्ञापन


परेशान हुईं महिला कार्मिक
भीषण गर्मी के बीच दोपहर में पानी की कमी और तेज धूप की वजह से कई कार्मिकों की तबीयत भी बिगड़ी। बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी लेने पहुंचीं महिला कार्मिक की हालत बिगड़ गई। वह हॉल के बाहर लेट गईं। मौजूद लोगों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने उन्हें दवाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के साथ लोकतंत्र के पर्व में हुईं शामिल
कई महिला कार्मिक चुनाव ड्यूटी लेने के लिए बच्चों को साथ लेकर पहुंची थीं। आठ माह के बच्चे को साथ लेकर पहुंचीं ममता कश्यप ने बताया कि घर पर बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उनके बच्चे को बुखार भी था। ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था पर सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी पर आना पड़ा।

आपाधापी बढ़ी तो एडीएम प्रशासन ने संभाला मोर्चा
परसाखेड़ा स्थित गोदाम में बरेली-आंवला लोकसभा क्षेत्रों की आठ विधानसभाओं के लिए अलग-अलग हॉल बनाए गए थे। यहां से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होनी थी। दोपहर एक बजे बरेली शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र की कुछ पोलिंग पार्टियां अलग-अलग हॉल में पहुंच गईं। आपाधापी बढ़ती देख एडीएम प्रशासन दिनेश ने मोर्चा संभाला और उन्हें सही रास्ता बताया।

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र बरेली और आंवला में चुनाव कराने के लिए 3,089 पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई। न ही कोई शिकायत मिली। गर्मी से निजात के लिए पेयजल और शेड की भी व्यवस्था रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed