फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lohri... newly married couple will dance on Gidda and Bhangra

Bareilly News: लोहड़ी... गिद्दा और भांगड़ा पर थिरकेंगे नवविवाहित युगल

Wed, 08 Jan 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Lohri... newly married couple will dance on Gidda and Bhangra
बरेली। नवविवाहित जोड़ों के लिए पहली लोहड़ी बेहद खास होती है। इस साल कई नवविवाहित जोड़े पहली लोहड़ी मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। इसे यादगार बनाने के लिए वे तरह-तरह की तैयारियां कर रहे हैं। कोई परिवार तो कोई दोस्तों के साथ जश्न मनाने की योजना बना रहा है। इस दिन परंपरा के अनुसार लोग आग जलाकर उसमें तिल, रेवड़ी, मूंगफली आदि डालकर पूजा करेंगे। साथ ही, गिद्दा और भांगड़ा पर लोग थिरकते नजर आएंगे।
विज्ञापन



घर पर रहकर करेंगे पूजा
सात सितंबर 2024 को विवाह बंधन में बंधने वाले संचित और इशिका आनंद ने बताया कि पहली लोहड़ी को खास बनाने के लिए उन्होंने घर पर पूजा का आयोजन किया है। इस त्योहार को वह सादगी से मनाएंगे। परिवार के साथ लोहड़ी में तिल, रेवड़ी और मूंगफली डालकर पूजा करेंगे।
विज्ञापन



परिवार के साथ मनाएंगे जश्न
शिवि और प्रियल अरोरा 21 फरवरी 2024 को को विवाह के बंधन में बंधे। दंपती ने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ घर पर एक सादा, लेकिन खास आयोजन रखा है। पहली लोहड़ी के इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पारंपरिक व्यंजनों का लेंगे स्वाद
आकाश अरोरा और अमीशा अरोरा ने 22 अप्रैल 2024 को सात फेरे लिए। आकाश ने बताया कि उन्होंने घर पर ही परंपरानुसार त्योहार मनाने का निर्णय लिया है। इसमें परिवार के लोग शामिल होंगे। हमने खास मिठाइयों और व्यंजनों का इंतजाम किया है, ताकि यह दिन हमारे लिए खास बन सके।

बेटी के साथ मनाएंगे पहली लोहड़ी
संजोग और साहिबा आनंद के घर एक नन्हीं परी का आगमन हुआ है। उन्होंने उसका नाम काशवी रखा है। साहिबा ने बताया कि इस मौके को और खास बनाने के लिए वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर उत्सव का आनंद लेंगी। गिद्दा और भांगड़ा पर नृत्य भी करेंगे।

पारंपरिक तरीके से उत्सव का लेंगे लुत्फ
सिमरन और रचित, बेटे निर्वाण के साथ पहली लोहड़ी मनाएंगे। सिमरन बताती हैं कि उन्होंने सादगी भरा उत्सव मनाने की योजना बनाई है। लोहड़ी की आग में तिल और रेवड़ी डालने के बाद वे घर पर ही पारंपरिक भोजन का आनंद लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed